श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री सुभाष कुमार ने की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गेहूं आवंटन एवं वितरण की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जिला रसद अधिकारी को लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने तथा ‘‘पहले आओ, पहले पाओ’’ की नीति के तहत नियमानुसार वितरण करने के निर्देश दिए।
कुसुम योजना के घटक ‘ए’, ‘बी’ एवं ‘सी’ की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को जिले की रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। लाडो प्रोत्साहन योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए लाभार्थियों तक अधिकाधिक पहुंच सुनिश्चित करने तथा योजना की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 तथा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की समीक्षा की गई। ब्लॉकवार सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध की गई कार्रवाई की भी समीक्षा कर अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए यूआईटी, नगर परिषद एवं अन्य संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
बैठक में जिले में संचालित निर्माण कार्यों एवं बजट घोषणाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बारिश से पूर्व क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कर बड़े गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरवाया जाए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को रोका जा सके।
मार्केटिंग बोर्ड द्वारा विकसित की जा रही गाजर मंडी की प्रगति की समीक्षा की गई। वहीं यूआईटी द्वारा सीवरेज एवं नाला निर्माण कार्यों की प्रगति तथा मुख्य मार्गों पर जल निकासी व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पेयजल आपूर्ति एवं जल गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। संपर्क पोर्टल की समीक्षा के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने शिकायतों के निस्तारण का समय कम करने तथा सभी अधिकारियों को अपने-अपने प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर अनावश्यक पेंडेंसी नहीं रहनी चाहिए तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
बैठक में एसीएम श्रीमती स्वाति गुप्ता, श्री भीमसेन स्वामी, श्री विजय कुमार, श्री हरीश मित्तल, श्री महिपाल गहलोत, श्रीमती कविता सिहाग, श्रीमती सरोज, श्रीमती भावना बिश्नोई, श्री ऋषभ जैन, श्री देवानंद, श्री मुकेश कुमार, सुश्री यशिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Shri Ganga NagarNews
योजनाओं व विकास कार्यो में तेजी लाने के दिए निर्देश
Related stories
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…
Children Bring ‘Yugdhara’ and ‘Ahilyabai’ to Life on Final Day of Bal Rang Utsav
Udaipur: The three-day Bal Rang Utsav, jointly organised by the West Zone Cultural Centre (WZCC), Udaipur and…
Over 300 Students Awarded PhD Degrees, Urged to Use Knowledge for Social Welfare
Udaipur: The sixth convocation ceremony of Shri Maharshi College of Vedic Astrology was held on Sunday at Ash…
Inner Wheel Club Udaipur Divas Steps Forward to Support Sickle Cell Patients
Udaipur: The Inner Wheel Club of Udaipur Divas organised a service initiative to support patients undergoing…