श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी ‘‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के‘‘ का शुभारंभ शुक्रवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री निहालचंद एवं सीईओ जिला परिषद श्री गिरधर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजन में देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सफलतापूर्वक 12 साल में अर्जित की गई उपलब्धियों को रंगीन चित्रों के माध्यम से प्रदर्शनी में दर्शाया गया। प्रदर्शनी 14 जून 2026 तक आमजन के अवलोकनार्थ कार्यालय समय में सूचना केन्द्र में खुली रहेगी।
शुभारम्भ के पश्चात प्रदर्शनी का अवलोकन करते पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री निहालचंद ने कहा कि माननीय श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश को ऊंचाईयां प्रदान की हैं तथा विश्व में भारत की साख बढ़ी है। देश की अर्थव्यवस्था में निरन्तर वृद्धि हो रही है, जो राष्ट्र के लिये शुभ संकेत है। केन्द्र सरकार देश के गरीब व जरूरतमंद 81 करोड़ लोगों को प्रतिमाह मुफत में राशन उपलब्ध करवा रही है। देश के नागरिकों को स्वच्छ पेयजल मिले, इसको लेकर हर घर जल योजना में 16 करोड़ घरों तक नल से पेयजल पहुंचाया जा रहा है। देश के ऐसे गरीब परिवार जिनके रहने के लिये पक्की छत नहीं थी, ऐसे परिवारों को पक्के मकान का सपना पूरा करने के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक पक्के आवास बनाकर गरीबों को प्रदान किये गये।
उन्होंने बताया कि देश में महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से तीन करोड़ से ज्यादा महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया। राजस्थान की वृहद परियोजना रिफाइनरी के लिये 79 हजार 459 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। जयपुर में मेट्रो फेज द्वितीय स्वीकृत किया गया। राजस्थान के 17 जिलों के नागरिकों को सिंचाई व पेयजल के लिये पानी उपलब्ध करवाने के लिये 91300 करोड़ रूपये की रामजल सेतु परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर राजस्थान की जनता को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। इस परियोजना के पूर्ण होने से उस क्षेत्र के नागरिकों का सपना पूरा होगा।
श्री निहालचंद ने बताया कि देश के गरीब परिवारों को बैंक से जोड़ने तथा उन्हें बैंक की वित्तीय सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से 2014 में 58 करोड़ से ज्यादा जन-धन खाते खोले गये। 2016 में 11 करोड़ परिवारों को घरेलू गैस की सुविधा दी गई। 2018 में नागरिकों को स्वास्थय सुरक्षा देने के उद्देश्य से 60 करोड़ से ज्यादा परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया गया। 2019 में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। कोविड-19 के दौरान देश के नागरिकों के स्वास्थय को लेकर 220 करोड़ से ज्यादा नागरिकों को कोविड वैक्सीन निःशुल्क लगाई गई।
उन्होंने बताया कि 2023 में भारत में पहली बार जी-20 की अध्यक्षता की तथा जी-20 की मेजबानी सफलतापूर्वक की गई। 2024 में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई। 2025 में भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव हासिल किया। 2026 में ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम देकर दुनिया को हिन्दुस्तान की ताकत दिखाई गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. अजय सिंगला, पीएमओ डॉ. सुखपाल बराड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द्र सिंह, श्री रतनलाल गणेशगढ़िया, श्री प्रदीप धेरड़, श्री ओमी नायक, श्री शिवप्रकाश तेहरपुरिया, श्री क्रांति चुघ, श्री सीताराम विश्नोई, श्री प्रदीप कौशिक, श्री अमित खन्ना, श्री श्रवण, श्री प्रदीप शर्मा, श्री अमित चलाना, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक श्री अनिल कुमार शाक्य, सहायक सूचना जनसंपर्क अधिकारी श्री रामकुमार राजपुरोहित, श्रीमती ज्योति, श्री रमनदीप सिंह, श्री विक्रम गिल, श्री राजेश सोलंकी, श्रीमती रिचा, सुश्री प्रीति, श्री गुरमन्दर सिंह, श्री राजवीर, श्री सुरेश, श्री चिमनलाल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Shri Ganga NagarNews
केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
माननीय मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने उल्लेखनीय कार्य कियेः श्री निहालचंद
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…