श्रीगंगानगर। केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर आधारित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ का शनिवार को श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टाक ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए प्रदर्शनी को आमजन के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया।
अवलोकन के दौरान श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, सोशल सर्विस सेंटर और संस्थागत ढांचे में जो ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं, उन्हें इस प्रदर्शनी में बखूबी दर्शाया गया है। यह प्रदर्शनी युवाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा देने वाली है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
उन्होंने राजस्थान की विभिन्न उपलब्धियों का भी उल्लेख करते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अनेक क्षेत्रों में प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 12 जून से प्रारंभ हुए ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों को आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया।
श्री टाक ने आमजन से भी प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों व विकास कार्यों की जानकारी आमजन को देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी युवाओं के लिए जानकारी का स्त्रोत अपने आप में समेटे हुए है, जो काफी उपयोगी है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व अभियानों में राजस्थान राज्य ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पीएम कुसुम योजना (कम्पोनेंट-ए) अक्षय और सौर ऊर्जा स्थापना में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर रहा। इसी प्रकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, पोषण पखवाड़ा 2026, धरती आबा जन भागीदारी अभियान, खनिज ब्लॉकों की नीलामी सहित अन्य कार्यक्रमों में राजस्थान प्रथम स्थान पर रहा। श्री शिवप्रकाश तेहरपुरिया, श्री दीपक नागौरी, श्री सुशील वर्मा, श्री निश्चय जनवेजा, श्री अमन सहारण, श्री धर्मवीर डुडेजा, श्री महेश जोशी, श्री अमरसिंह मण्डा, श्री राजेंद्र सिंघल, श्री अमित खन्ना, श्री हिमांशु खन्ना, श्री गोल्डी जोग सहित अन्य ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
सूचना केंद्र में आयोजित प्रदर्शनी का शनिवार को स्काउट गाइड छात्राओं, महिलाओं सहित आमजन ने भी अवलोकन किया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का प्रदर्शनी के माध्यम से अवलोकन कर स्काउट गाइड छात्राओं, महिलाओं, आमजन द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली गई।
Shri Ganga NagarNews
विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुएः श्री टाक
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…