श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में जारी ग्रामीण सेवा शिविरों के दौरान आमजन को राहत मिल रही है। गुरूवार को करणपुर उपखण्ड की ग्राम पंचायत 15 ओ में आयोजित शिविर के दौरान श्री भंवरलाल पुत्र श्री बुधराम निवासी 9 ओ ने आवासीय पट्टा के लिये आवेदन किया। शिविर प्रभारी तहसीलदार श्री गिरधारी सिंह द्वारा तत्काल कार्यवाही कर पट्टा जारी किया गया। पट्टा मिलने पर लाभार्थी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार का आभार जताया।
शिविर के दौरान राजस्व विभाग में 1 सहमति विभाजन, 2 शुद्धिकरण, 4 सीमाज्ञान, 11 नामांतरण, 23 जाति/मूल/हैसियत प्रमाण पत्र जारी किये गये। पंचायती राज विभाग द्वारा वीबीजी-रामजी योजना के दो कार्य प्रस्ताव, पीएम आवास योजना की एक किश्त जारी करते हुए 20 पट्टे वितरण, व्यक्तिगत शौचालय के 6, सीएचसी के 1, ठोस कचरा अपशिष्ट नियम 2026 सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा 27 पीएम बीमा पॉलिसी और पशुपालन विभाग द्वारा 15 मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना पॉलिसी का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री मोहन सिंह, श्री शिव भगवान, श्री गुरजीवन सिंह, श्री दलजीत सिंह, श्री राजकुमार, श्री सुखपाल यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Source: