श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में जारी ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को श्रीविजयनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 8 बीजीडी में ऐसी प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जिसने उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की आंखें नम कर दीं।
ग्राम पंचायत 8 बीजीडी निवासी श्रीमती मनजीत कौर पत्नी श्री सुनील कुमार का जीवन वर्षों तक संघर्षों और अभावों से भरा रहा। सीमित आय और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित और पक्के घर का सपना देखना तो आसान था, लेकिन उसे पूरा कर पाना उनके लिए अत्यंत कठिन था। बरसात के दिनों में टपकती छत, गर्मियों की तपिश और सर्द रातों की परेशानियां उनके परिवार की रोजमर्रा की हकीकत थीं।
गत वर्ष आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ग्राम पंचायत के प्रयासों से उन्हें उपखंड अधिकारी के माध्यम से आवासीय भूखण्ड का पट्टा प्रदान किया गया। यह पट्टा उनके जीवन में उम्मीद की पहली किरण बनकर आया। इसके बाद प्रशासन और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सहयोग से उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला और अपने सपनों के घर का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ।
शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में जब मनजीत कौर अपने पूर्ण हो चुके प्रधानमंत्री आवास की खुशी साझा करने पहुंचीं, तो उन्होंने मंच से अपने संघर्षों की कहानी सुनाई। भावुक होकर उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब उन्हें लगता था कि शायद उनका परिवार कभी अपने घर में नहीं रह पाएगा। लेकिन ग्राम पंचायत, प्रशासन और सरकार की योजनाओं ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी।
उन्होंने बताया कि जब उन्हें भूखण्ड का पट्टा मिला था, तब पहली बार उन्हें लगा कि उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सकता है। आज जब उनका परिवार अपने पक्के घर में रह रहा है, तो यह केवल एक मकान नहीं, बल्कि उनके वर्षों के संघर्ष, उम्मीद और आत्मसम्मान का प्रतीक है।
मनजीत कौर के शब्दों में छलकती कृतज्ञता और संघर्ष की कहानी सुनकर शिविर में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण भावुक हो उठे। अनेक लोगों की आंखें नम हो गईं। लाभ मिलने पर श्रीमती मनजीत कौर ने माननीय मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
Shri Ganga NagarNews
ग्रामीण सेवा शिविर में मनजीत कौर को मिला आशियाना
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…