श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, बजट घोषणाओं तथा आगामी बरसाती मौसम को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्हें निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत अब तक की तैयारियों की समीक्षा की। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए नालों की नियमित सफाई एवं सड़कों के गड्ढों में पैचवर्क के माध्यम से मरम्मत करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। साथ ही विभागीय अधिकारियों को कार्यालय भवनों की छतों की सफाई तथा जहां लीकेज की समस्या हो, वहां समय रहते मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रगति की समीक्षा करते हुए छात्रवृत्ति एवं मिड-डे मील भुगतान की स्थिति, आरटीई के अंतर्गत भौतिक सत्यापन तथा नामांकन की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने नामांकन बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि जो विद्यालय भवन पूर्णतः असुरक्षित हैं, उन्हें समय रहते हटाया जाए तथा मरम्मत योग्य भवनों की मरम्मत सुनिश्चित की जाए।
बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान घरेलू शहरी एवं ग्रामीण विद्युत कनेक्शनों, पीएम सूर्यघर योजना तथा कृषि कनेक्शनों की प्रगति की जानकारी ली गई। बरसात के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल करने, झूलते हुए तारों को कसने तथा विद्युत लाइनों के आसपास स्थित टेढ़े-मेढ़े पेड़ों की पहचान कर नियमानुसार हटाने के निर्देश दिए गए।
जलदाय विभाग की समीक्षा के दौरान एफएचटीसी तथा अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत ब्लॉकवार शहरी कार्यों की भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
नगर परिषद अधिकारियों को नालों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा बरसात के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सड़कों के किनारे जलभराव से उत्पन्न गड्ढों की मरम्मत कराने, सड़क पर निर्माण सामग्री के कारण यातायात प्रभावित होने की स्थिति में उसे हटवाने तथा सॉलिड वेस्ट प्लांट की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।
चिकित्सा विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने राजकीय चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए यूआईटी अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर तत्काल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त एसटीपी, लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम, जिम तथा सर्किट हाउस निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान शिविरों में फार्मर आईडी निर्माण की प्रगति की जानकारी ली गई तथा कोबरा वायर हटाने की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। राजस्थान संपर्क पोर्टल, वीवीआईपी एवं मुख्यमंत्री कार्यालय से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में 6 से 10 जुलाई तक आयोजित होने वाली एनसीवीटी मुख्य प्रायोगिक परीक्षा के संबंध में भी चर्चा की गई। परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, तकनीकी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यवस्था तथा उड़नदस्ता दलों के गठन हेतु आवश्यक सहयोग के लिए जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति से चर्चा की गई ।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री सुभाष कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गिरधर, नगर परिषद आयुक्त श्री राकेश कुमार, सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला, श्रीमती प्रिया बजाज, श्री धीरज चावला, श्री विजय शर्मा, श्री विजय कुमार, श्री वीरेंद्र पाल सिंह, श्रीमती सरोज, श्रीमती प्रीति गर्ग, श्रीमती भावना बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Shri Ganga NagarNews
बजट घोषणाओं, हरियालो राजस्थान अभियान एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…