श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
सादुलशहर उपखण्ड की ग्राम पंचायत तख्तहजारा बावरियान में आयोजित शिविर में ग्रामीणों में पट्टा वितरण, वीबीजी-रामजी योजना अंतर्गत जॉब कार्ड वितरण, बीज मिनी किट वितरण और खाता विभाजन लाभ दिया गया। सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़, एसडीएम श्री संजय कुमार अग्रवाल, तहसीलदार श्रीमती रजनी चौधरी द्वारा लाभार्थियों में प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस दौरान श्रीमती प्रीतो कौर पत्नी श्री अजमेर सिंह, श्री लीला सिंह पुत्र श्री महंगा सिंह, श्री जगसीर सिंह पुत्र श्री गुरबचन सिंह, श्री हाकम सिंह पुत्र श्री जीवन सिंह, श्री बगड़ सिंह पुत्र श्री चेतराम निवासी 9 एसडीएस में आवासीय भूखण्ड का पट्टा वितरण किया गया। श्री जगजीत सिंह पुत्र श्री कश्मीर सिंह निवासी 8 एसडीएस को जॉब कार्ड वितरण, श्री गुरदीप सिंह, श्री दरबारा सिंह पुत्र श्री नानक सिंह को मृदा स्वास्थय कार्ड, श्रीमती राधा देवी पत्नी श्री बख्ता राम, श्रीमती अमरजीत कौर पत्नी श्री भजनलाल निवासी 8 एसडीएस को मिनी किट वितरण, श्री बृजलाल पुत्र श्री बद्रीराम, श्री विनोद कुमार पुत्र श्री बृजलाल निवासी वार्ड नम्बर 20, श्री रघुवीर पुत्र श्री लक्ष्मण सिंह को आपसी सहमति से खाता विभाजन लाभ दिया गया।
Shri Ganga NagarNews
ग्रामीण सेवा शिविर में बृजलाल, विनोद, रघुवीर को मिला खाता विभाजन का लाभ
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…