श्रीगंगानगर । वार्ड नं. 8 के पार्षद बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में बिजली विभाग मेन कार्यालय में रोष प्रदर्शन किया। पार्षद बंटी वाल्मीकि ने अधीक्षण अभियन्ता को ज्ञापन सौंपा जिसमें पार्षद बंटी वाल्मीकि ने बताया कि पिछले 6-7 दिनों से लगातार पुरानी आबादी के वार्ड नं. 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 सहित पुरानी आबादी में रात को बिजली गुल हो जाती है तथा बार बार बिजली बंद होती है। इस क्षेत्र में ज्यादातर मजदूर वर्ग के लोग रहते है, लोग रात रात भर जागकर काटते है। इससे आमजन व बच्चों का बूरा हाल हो जाता है तथा वार्डवासी इससे काफी परेशान है। वार्ड नं. 8 में बिजली का ओवरलोड है तथा 3-4 नये ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता है। विभाग को बार बार अवगत करवाया गया है परन्तु विभाग जानबूझकर अनदेखा कर रहा है। बंटी वाल्मीकि ने कहा कि अगर रविवार तक उक्त समस्या का समाधान नहीं होता है तो सोमवार को मेन बिजली विभाग करणी मार्ग अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जावेगा जिसकी समस्त जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
 

Source: