श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में शहरी व ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन सफलतापूर्वक जारी है। शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने पदमपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बींझबायला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शिविर प्रभारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों से उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं की जानकारी लेकर निर्देश दिये कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार ग्रामीणों को राहत दी जाये।
जिला कलक्टर ने शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों से संवाद करते हुए जिला कलक्टर द्वारा मुखराम पुत्र ठाकर राम और राजेन्द्र प्रसाद पुत्र मंगलाराम को स्वामित्व योजना के तहत पट्टा मय प्रोपर्टी पार्सल का वितरण किया गया। अन्य लाभार्थियों में भी जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ वितरित किये गये। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों और कार्मिकों को निर्देशित किया कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार शिविरों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। पात्र को संबंधित योजना का लाभ दिलाते हुए अधिकतम सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जायें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश वासियों के हितों के लिये प्रतिबद्ध है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। इस दौरान जिला कलक्टर द्वारा पौधारोपण भी किया गया।
शिविर में पंचायती राज विभाग द्वारा 71 पट्टे व 18 प्रोपर्टी पार्सल वितरित किए गए। राजस्व विभाग द्वारा जाति एवं मूल निवास पत्र के 35, इंतकाल के 45, नक्शे के 10, 20 शुद्धिकरण, 7 खाता विभाजन, 4 वारिस तस्दीक और पशुपालन विभाग द्वारा 42 मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी वितरित की गई। शिविर में एसडीएम श्री राजेन्द्र कुमार, तहसीलदार श्री जितेंद्र सिंह, श्री साधुराम, श्री राजेन्द्र मंडा, श्री प्रेम झटवाल, श्री महेन्द्र मंडा, श्री जसकरण सरां, श्री रिछपाल सिंह, श्री हरजिन्द्र सिंह, श्री उमेश कुमार, श्री राजाराम सहित अन्य विभागों के कार्मिक मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
जिला कलक्टर ने किया बींझबायला ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन
शिविर का निरीक्षण कर लाभार्थियों में वितरित किए योजनाआंे के लाभ
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…