श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के उद्देश्य से ग्रामीण सेवा शिविर 2026 आयोजित किये जा रहे हैं। अधिकारी शिविर के दौरान आने वाली अधिकतम व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीणजन छोटी-छोटी समसयाओं को लेकर जिला मुख्यालय तक पहुंचते हैं, ऐसे में ग्रामीण सेवा शिविर इनके लिये वरदान साबित होंगे।
जिला कलक्टर मंगलवार को सूरतगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ब्ख्तावरपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने शिविर में प्राप्त प्रकरणों व उन्हें दी गई राहत की समीक्षा की। जिला कलक्टर ने स्वयं ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारी को समाधान के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्थान सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया जाये। जिला कलक्टर ने राजस्व विभाग के तहत सहमति पत्र, नामांतरण, बंटवारा सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्र नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिए। वहीं पंचायत राज विभाग की ओर से शिविर में 12 पट्टों का वितरण भी किया गया।
जिला कलक्टर ने उप स्वास्थय केन्द्र बख्तावरपुरा का निरीक्षण कर परिसर में अतिक्रमण हटाने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया। निरीक्षण के दौरान एडीएम सूरतगढ़ श्री भवानी सिंह पंवार, एसडीएम श्री भरत जयप्रकाश मीणा, विकास अधिकारी श्री मेजर अली सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
बख्तावरपुरा के पश्चात जिला कलक्टर ने विजयनगर तहसील क्षेत्र के गांव 17 जीबी में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया तथा आमजन को दी जा रही राहत व प्रकरणों की समीक्षा की। जिला कलक्टर ने उपस्थित नागरिकों की समस्या को सुनकर उचित समाधान करवाकर राहत प्रदान करवाई।
Shri Ganga NagarNews
जिला कलक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर बख्तावरपुरा का किया निरीक्षण
अधिकारियों को आमजन को त्वरित राहत देने के निर्देश
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…