श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान पेयजल विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं को शुद्ध व नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति करना सुनिश्चित करेंगे। पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ पेयजल परियोजनाओं में पानी का पर्याप्त भंडारण भी करेंगे।
जिला कलक्टर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाहॉल में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं का कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में पूर्ण होना चाहिए, जिससे आमजन को परियोजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने 100 प्रतिशत हर घर जल प्रमाणीकरण की प्रगति, सुजलम भारत आईडी क्रिएशन की प्रगति, वाटर क्वालिटी मॉनिटरिंग, स्वच्छ भारत मिशन, एसडब्ल्यूएम ग्रामीण 2026, अमृत 2.0 के तहत स्वीकृत, प्रगतिरत योजनाओं व कार्यों की बिन्दुवार विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल मिले, इसके लिए समय-समय पर पानी के नमूने लेकर पानी की जांच करें। जहां नमूने अमानक पाए जाते हैं, वहां पानी की गुणवत्ता सही करके पानी के नमूने दुबारा लिए जाएं। जिन विद्यालय, आंगनबाडी केन्द्र व स्वास्थय केन्द्रों में पेयजल कनेक्शन नहीं है, वहां पानी के कनेक्शन तुरंत जारी करें, ताकि आमजन को परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण एवं अपूर्ण कार्य वाटर सप्लाई स्कीम में जितने क्षेत्र का कार्य पूर्ण हो चुका है, उसकी रिपोर्ट संबंधित अधिकारी को भिजवाना सुनिश्चित करें। ग्रामीण व शहरी सेवा शिविर में वाटर टेस्टिंग के नमूने ले, इसको संबंधित अधिकारी उच्च प्राथमिकता से करवाना सुनिश्चित करे। पीएचईडी विभाग को निर्देश दिये कि जहां भी वाटर लिकेज है, उसे तुरन्त दुरस्त करवाये।
बैठक में अधीक्षण अभियंता श्री मोहनलाल अरोड़ा, अधिशासी अभियंता एवं तकनीकी सहायक श्री प्रशोतम लाल, अधिशासी अभियंता श्री प्रशांत खैरवा, पराग स्वामी, श्री राकेश बिश्नोई, कनिष्ठ रासायनिज्ञ प्रभा बंसल, डॉ. मुकेश महता सहित विभाग के सहायक अभियंतागण एवं जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्यगण मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक
गर्मी में उपभोक्ताओं को शुद्ध व नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित होः जिला कलक्टर
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…