श्रीगंगानगर। करणपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत 36 एच में मंगलवार रात्रि आयोजित संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही सुनिश्चित करना है, जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।
जिला कलक्टर ने कहा कि भारत सरकार के वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत श्रीगंगानगर जिले के 67 सीमावर्ती गांवों का चयन किया गया है, जिनमें इस गाव को भी टेकअप किया गया है इन गांवों में मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक चयनित गांव में पक्की सड़क, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, 24 घंटे बिजली उपलब्धता तथा केबल एवं संचार नेटवर्क जैसी सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण (सैचुरेशन) किया जाना आवश्यक है। पालनहार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पशुपालन, चिकित्सा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जागरूकता के अभाव में कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
उन्होंने चौपाल में प्राप्त प्रत्येक परिवाद का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। पेयजल, बिजली, सड़क, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चौपाल के दौरान कई व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी श्रीमती सुमित्रा बिश्नोई, एडिशनल एसपीश्री रामेश्वर लाल, जिला रसद अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी चौपाल में भाग लिया।
Shri Ganga NagarNews
करणपुर की ग्राम पंचायत 36 एच में संध्या चौपाल आयोजित
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…