श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 54 जीबी में सुरेन्द्र कौर पत्नी हरजिन्दर सिंह निवासी 55 जीबी व एक अन्य नागरिक को आवासीय पट्टा दिया गया। ये नागरिक लम्बे समय से आवासीय भूमि के स्वामित्व से वंचित थे, जिस कारण इन्हें भविष्य की सुरक्षा, आवास से संबंधित लाभ से वंचित रहना पड़ रहा था। शिविर में पात्रता की जांच के पश्चात त्वरित कार्यवाही करते हुए सुरेन्द्र कौर व श्री लक्ष्मण सिंह को आवासीय पट्टा प्रदान किया गया। दोनों परिवारों ने आवासीय पट्टा प्राप्त कर खुशी जाहिर की।

Source: