श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी नागरिकों की जनसमस्याओं के समाधान, शहरी क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर व सुव्यवस्थित बनाए जाने को लेकर शहरी सेवा शिविर 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे हैं। शहरी शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान प्रदान कर उन्हें राहत दी जा रही है।
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि श्रीगंगानगर नगर परिषद में 14 जुलाई को वार्ड नं. 62 से 63 व 15 जुलाई को वार्ड नं. 64 से 65 के नागरिकों के लिए शिविर नगर परिषद सभा हॉल में आयोजित होंगे। इसी प्रकार नगरपालिका केसरीसिंहपुर में 14 जुलाई वार्ड नं. 1 से 10 व 15 जुलाई को वार्ड नं. 11 से 20 के नागरिकों के लिए नगरपालिका हॉल में शिविर आयोजित होंगे। नगरपालिका अनूपगढ़ में 14 व 15 जुलाई को समस्त वार्डों लिए नगरपालिका हॉल में शिविर आयोजित होंगे।
इसी प्रकार नगरपालिका गजसिंहपुर में 14 जुलाई को वार्ड नं. 13 से 16 व 15 जुलाई को वार्ड नं. 17 से 20 के लिए नगरपालिका हॉल में शिविर आयोजित होंगे। नगरपालिका पदमपुर में 14 व 15 जुलाई को वार्ड नं. 1, 22, 23, 24, 25 के लिए नगरपालिका हॉल में शिविर आयोजित होंगे। नगरपालिका सादुलशहर में 14 जुलाई को वार्ड नं. 24 व 15 जुलाई को वार्ड नं. 25 के लिए नगरपालिका हॉल में शिविर आयोजित होंगे। नगरपाालिका घड़साना में 14 जुलाई को वार्ड नं. 1 से 15 व 15 जुलाई को वार्ड नं. 16 से 25 के लिए नगरपालिका हॉल में शिविर आयोजित होंगे। नगरपालिका रायसिंहनगर में 14 व 15 जुलाई को समस्त वार्डों के लिए नगरपालिका हॉल में शिविर आयोजित होंगे।
नगरपालिका करणपुर में 14 व 15 जुलाई को समस्त वार्डों के लिए नगरपालिका हॉल में शिविर आयोजित होंगे। नगरपालिका सूरतगढ़ में 14 जुलाई को वार्ड नं. 40, 41, 42 व 15 जुलाई को वार्ड नं. 43, 44, 45 के लिए नगरपालिका हॉल में शिविर आयोजित होंगे। नगरपालिका श्रीविजयनगर में 14 व 15 जुलाई को समस्त वार्डों के लिए नगरपालिका हॉल में शिविर आयोजित होंगे।
Shri Ganga NagarNews
14 व 15 जुलाई को विभिन्न वार्डों में लगेंगे शहरी सेवा शिविर
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…