239 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, जिला कलक्टर ने दिया सफलता का मंत्र
श्रीगंगानगर। शिक्षा विभाग के तत्वावधान में बुधवार को जगदम्बा अंध विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़ एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात जगदम्बा विद्यालय के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में जगदम्बा विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा गुरु वंदना प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया।
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने और स्वयं पर विश्वास रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और धैर्य ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन करने, लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करें। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी निरंतर प्रयास करते रहेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने स्वस्थ दिनचर्या अपनाने पर जोर देते हुए प्रतिदिन पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी तथा विद्यार्थियों से सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन की प्रत्येक परीक्षा एक नई सीख देती है, इसलिए सीखते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।
सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़ ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य हमेशा बड़े रखने, अधिक से अधिक पुस्तकें पढ़ने तथा पुस्तकालय का नियमित उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से जीवन के प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, सकारात्मक व्यवहार, समय प्रबंधन, स्वस्थ जीवनशैली और निरंतर सीखने की आदत विकसित करने का आग्रह किया। विधायक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों से विद्यार्थियों का नियमित मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग करने तथा उनके स्किल डवलपमेंट पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया।
यह प्रतिभा सम्मान समारोह सादुलशहर विधानसभा के गंगानगर ब्लॉक में आने वाले समस्त ग्राम पंचायत बच्चों को किया गया, जिन्होंने दसवीं में 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये, जिसमें सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़ द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया।
समारोह में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 239 मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में डॉ. मोहित टांटिया, श्री महेश पेडीवाल ,श्री अरविंद सिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री सुनील कुमार, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री सुनील कुमार दामड़ी, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य विद्यालय परिवार, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Shri Ganga NagarNews
जगदम्बा अंध विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…