श्रीगंगानगर। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई-1 के रीजन 9 की इकाई लायंस क्लब श्रीगंगानगर मेन द्वारा 7 अगस्त को हनुमानगढ़ रोड स्थित ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल स्कूल के ऑडिटोरियम में "हैलो जिंदगी" मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
क्लब अध्यक्ष हनुमानदास सिंगल ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष रूप पुणे (महाराष्ट्र) से देश के सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं क्लब मल्टीपल काउंसिल के पूर्व चेयरमैन द्वारका जलान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे अपने प्रेरक विचारों, सकारात्मक सोच, व्यक्तित्व विकास तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के प्रभावी सूत्रों से उपस्थित जनों का मार्गदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर नरेंद्र चांगिया ने
बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भावना का विकास करना है। इस अवसर पर पूर्व प्रांतपाल ज्योतिप्रकाश कांडा, एरिया लीडर कमल कुक्कड़, रीजन चेयरमैन दीपक वाट्स व अरुण लोहिया, जोन चेयरमैन नौरंगराय गर्ग, पूर्व रीजन चेयरमैन वीरेंद्र बैद, डिस्ट्रिक पीआरओ आशीष अरोड़ा आदि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। क्लब सचिव पंकज गर्ग, कोषाध्यक्ष नीरज बंसल, रवि गोल्यान, मयूर बजीतपुरिया, हनुमान गुप्ता, अनिल बंसल, अभिनव अग्रवाल, जितेंद्र जैन, विनीत जिंदल, विकास गर्ग, पवन गर्ग, प्रवीण गोयल सहित क्लब के समस्त सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। क्लब अध्यक्ष हनुमान दाससिंगल, सचिव, कोषाध्यक्ष ने सभी लॉयन सदस्यों, उनके परिवारजनों एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से उपस्थित होकर इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
Shri Ganga NagarNews
लायंस क्लब श्रीगंगानगर मेन का 'हैलो जिंदगी' मोटिवेशनल कार्यक्रम 7 अगस्त को
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…