श्रीगंगानगर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजीव मागो (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर की अध्यक्षता में गुरूवार को पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
       जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर ने बताया कि बैठक में राजस्थान पीड़ित प्रतिकर (संशोधन) स्कीम 2023 से संबंधित कुल 7 आवेदन पत्रों पर विचार विमर्श किया गया। इनमें से 6 आवेदन स्वीकार कर लाभान्वितों को कुल 10 लाख रूपये की राशि प्रतिकर के रूप में पारित की गई।
     बैठक में जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन, श्री मदन गोपाल आर्य न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय सं. 01, श्री कमल लोहिया एडीजे-सं. 2, श्री रवि प्रकाश सुथार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर, श्री विनोद सिवंर, उपाध्यक्ष, बार संघ, श्रीगंगानगर व डॉ. धर्मेन्द्र लोक अभियोजक एवं उपनिदेशक अभियोजन जिला न्यायालय, श्रीगंगानगर भी उपस्थित रहें।
      श्री सुथार (एडीजे) ने बताया कि राजस्थान पीड़ित प्रतिकर (संशोधन) योजना, 2023 का उद्देश्य पीड़ित या उसके आश्रितों को जिनको अपराध के परिणामस्वरूप कोई हानि या क्षति पहुंची है, उनको राज्य सरकार द्वारा सहायता प्रदान करना है ताकि पीड़ित को पुर्नस्थापना व आर्थिक सहयोग मिल सके। इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पीड़ित या उसके आश्रित द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन किया जा सकता है।