उदयपुर। राजस्थान में पहली बार झीलों की नगरी उदयपुर में सोशल मीडिया की दुनिया मे मिलियन्स फॉलोवर्स के साथ सेलिब्रिटी के रूप में स्थापित हो चुके इंफ्लुएंसर का राजस्थान सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग आयोजित होने जा रहा है। वी वागड़ एसोसिएशन उदयपुर की ओर से आयोजित हो रहे इस पहले सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के सभी मैचेस अर्बन स्क्वेयर के पास स्थित फुकेट स्पोर्ट्स अकादमी में होंगे । सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का आगाज जिला कलेक्टर नमित मेहता के द्वारा किया जाएगा ।

आरसीसीएल के आयोजक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पीजे एन्ड दिव्या और रोशनी बारोट सहित टीम कैप्टन ने टूर्नामेंट को लेकर टी -शर्ट लॉन्च का शानदार आयोजन शोभागपुरा 100 फीट रोड स्थित यारी तू शोरूम में आयोजित किया।  टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए पंकज जोशी (पीजे) ने बताया कि 2 दिन का टूर्नामेंट 5 और 6 अगस्त को फुकेट स्पोर्ट्स अकादमी में होगा । दोपहर 12 बजे से लेकर रात के 12 तक मैचेस होंगे। 6 टीमें बनाई गई है,, जिसमें 66 खिलाड़ी पूरे राजस्थान के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हिस्सा ले रहे हैं। 

सोशल मीडिया सेलिब्रिटी दिव्या जोशी ने बताया कि इस सेलिब्रिटी क्रिकेट टूर्नामेंट की खासियत है, की हर टीम में चार फीमेल खिलाड़ी रहेगी और हर टीम में कैप्टन भी फीमेल है। 8 ओवर के मैचेस होंगे, शुरू के 2 ओवर में गर्ल्स खेलेगी ओर गर्ल्स ही उस वक्त बोलिंग करेगी। लड़कियों के लिए स्टंपिंग आउट नही होगा। बाकी 3 से 8 तक के ओवर बॉयज के लिए होंगे।
टूर्नामेंट से जुड़ी उदयपुर की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रोशनी बारोट ने बताया कि टी- शर्ट लॉन्चिंग के दौरान सभी 6 टीम की कप्तान ओर खिलाड़ी मौजूद रहे। रोशनी ने बताया कि  2 दिन के लीग का लाइव प्रसारण भी रहेगा। टी- शर्ट लॉन्च से पूर्व टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अतिशी अनावरण बड़ी रोड स्थित एलरो रिसोर्ट में हुआ। 

Source: