सीआईएल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ चेस द्वारा आयोजित लेकसिटी दीवाली कप ओपन शतरंज प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन सेक्टर 4 स्थित सेंट एंथोनी स्कूल में संपन्न हुआ । आयोजन सचिव व प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि टूर्नामेंट में 3 ग्रुप बनाए गए थे प्रतियोगिता में लेकसिटी उदयपुर के खिलाड़ियों के साथ-साथ जालौर, जयपुर, अजमेर , बांसवाड़ा, सिरोही, भीलवाड़ा के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया, कार्यक्रम के समापन समारोह के अतिथि के रूप में निलेश कुमावत, कपिल साहू,भावेश पंडियार ,ललित जी , कुशल पटेल, सिद्धार्थ जैन सहित अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए गए इस प्रतियोगिता का कुल ₹60,000 नगद इनाम एवं ट्रॉफियों सहित 147 पुरस्कारों के साथ सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। प्रतियोगिता तीन समूहों में आयोजित की गई — ग्रुप A (अंडर-5, 7, 9), ग्रुप B (अंडर-11, 13) तथा ग्रुप C (अंडर-15, 17, 19 एवं सीनियर वर्ग)। इस प्रतियोगिता के ओवरऑल चैंपियंस क्रमशः ग्रुप A में पौषिता पालीवाल, ग्रुप B में पुरंजय चौधरी एवं ग्रुप C में मितांश साहू रहे। प्रत्येक ओवरऑल चैंपियन को ₹2100 नगद राशि व ट्रॉफी प्रदान की गई। ग्रुप A में अंडर-5 बॉयज़ वर्ग में ग्यान जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹1100 नगद व ट्रॉफी जीती, जबकि धियान जैन को द्वितीय स्थान पर ₹800 नगद व ट्रॉफी प्रदान की गई। अंडर-7 बॉयज़ में धनविन शर्मा प्रथम स्थान पर रहे और ₹1100 नगद व ट्रॉफी प्राप्त की, प्रियांश पगारिया द्वितीय स्थान पर ₹800 नगद व ट्रॉफी तथा वीराज दरक तृतीय स्थान पर ₹600 नगद व ट्रॉफी के साथ सम्मानित हुए। अंडर-7 गर्ल्स वर्ग में मनन्या चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹700 नगद व ट्रॉफी जीती, जबकि लिथिशा शर्मा द्वितीय स्थान पर ₹500 नगद व ट्रॉफी से सम्मानित हुईं। अंडर-9 बॉयज़ वर्ग में विहार करिवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹1100 नगद व ट्रॉफी, अयांश दलाल द्वितीय स्थान पर ₹800 नगद व ट्रॉफी तथा उन्नत अहारी तृतीय स्थान पर ₹600 नगद व ट्रॉफी प्राप्त की। अंडर-9 गर्ल्स में सान्ची जैन प्रथम स्थान पर ₹700 नगद व ट्रॉफी एवं तश्वी शर्मा द्वितीय स्थान पर ₹500 नगद व ट्रॉफी से सम्मानित हुईं। ग्रुप B में अंडर-11 बॉयज़ वर्ग में परम वाधवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹1100 नगद व ट्रॉफी जीती, भव्यांश मुकेश शर्मा द्वितीय स्थान पर ₹800 नगद व ट्रॉफी तथा अगस्त्य लोढ़ा तृतीय स्थान पर ₹600 नगद व ट्रॉफी प्राप्त की। अंडर-11 गर्ल्स वर्ग में विहाना कोठारी ने प्रथम स्थान पर ₹700 नगद व ट्रॉफी, जबकि लोरिशा कोठारी द्वितीय स्थान पर ₹500 नगद व ट्रॉफी प्राप्त की। अंडर-13 बॉयज़ वर्ग में धनंजय शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹1100 नगद व ट्रॉफी जीती, दर्श राठी को द्वितीय स्थान पर ₹800 नगद व ट्रॉफी एवं अर्शिल खान को तृतीय स्थान पर ₹600 नगद व ट्रॉफी प्रदान की गई। अंडर-13 गर्ल्स वर्ग में पारिधि लोढ़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹700 नगद व ट्रॉफी तथा दिशिता मोदी ने द्वितीय स्थान पर ₹500 नगद व ट्रॉफी जीती। ग्रुप C में अंडर-15 बॉयज़ वर्ग में अनिरुद्ध साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹1100 नगद व ट्रॉफी जीती, जेनिल परमार द्वितीय स्थान पर ₹800 नगद व ट्रॉफी तथा कविश व्यास तृतीय स्थान पर ₹600 नगद व ट्रॉफी के साथ सम्मानित हुए। अंडर-15 गर्ल्स वर्ग में खुशमिता पालीवाल को प्रथम स्थान पर ₹700 नगद व ट्रॉफी तथा चार्वी महेश्वरी को द्वितीय स्थान पर ₹500 नगद व ट्रॉफी प्रदान की गई। अंडर-17 बॉयज़ वर्ग में हार्दिक गुप्ता प्रथम स्थान पर ₹1100 नगद व ट्रॉफी, तनुज सोलंकी द्वितीय स्थान पर ₹800 नगद व ट्रॉफी तथा दिव्यराज सिंह राणावत तृतीय स्थान पर ₹600 नगद व ट्रॉफी से सम्मानित हुए। अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में मनस्वी पालीवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹700 नगद व ट्रॉफी हासिल की। अंडर-19 बॉयज़ वर्ग में हिमांक सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹1100 नगद व ट्रॉफी तथा अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में खुशी मेनारिया ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹700 नगद व ट्रॉफी प्राप्त की। सीनियर वर्ग में सूरज साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹1100 नगद व ट्रॉफी, सुधाकर द्वितीय स्थान पर ₹800 नगद व ट्रॉफी तथा रोहन पंचाल तृतीय स्थान पर ₹600 नगद व ट्रॉफी के साथ सम्मानित हुए। इस प्रतियोगिता में सभी वर्गों में तीसरे से दसवें स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफियाँ प्रदान की गईं तथा सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
Sports News
मितांश साहू, पौषिता एवं पुरंजय चौधरी बने ओवरऑल चैंपियन
लेकसिटी दिवाली कप ओपन शतरंज प्रतियोगिता 2025 संपन्न
प्रतियोगिता में लेकसिटी उदयपुर के खिलाड़ियों के साथ-साथ जालौर, जयपुर, बांसवाड़ा, गुजरात, सिरोही, भीलवाड़ा के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…