उदयपुर, श्रीमती निवृत्ति कुमारी मेवाड़, हॉकी लीजेंड अशोक कुमार ध्यानचंद, हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु के महासचिव पी. सैंथिल राजकुमार तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों ने महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, सिटी पैलेस, उदयपुर में एफ.आई.एच. हॉकी मेन्स जूनियर वर्ल्ड कप 2025 ट्रॉफी का अनावरण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक राजस्थानी स्वागत एवं विद्यालय के ब्रास बैंड की देशभक्ति धुनों "स्वागतं" और "सारे जहाँ से अच्छा" से हुआ। 6 राज एयर स्क्वाड्रन एन.सी.सी. (एम.एम.पी.एस.) के कैडेट्स ने अतिथियों की अगवानी अनुशासन और गरिमा के साथ की।
विद्यालय के हेड बॉय औदाद अहमद और हेड गर्ल आयुषी कवाडिया ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़ (चेयरमैन एवं मैनेजिंग ट्रस्टी, एम एम सी एफ) के दूरदर्शी नेतृत्व और खेल-शिक्षा के प्रति सतत प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की ओर से एफ.आई.एच. प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और मेवाड़ की 1500 वर्ष पुरानी गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए खेलों के प्रति मेवाड़ की गहरी रुचि और प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
हॉकी के महानायक अशोक कुमार ध्यानचंद ने अपने प्रेरक अनुभव साझा करते हुए विनम्रता और समर्पण का संदेश दिया, जो उपस्थित सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना।
इस अवसर पर प्रो. डी. एस. चुंडावत, महिपाल सिंह निम्बारा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी संबोधित किया तथा मेवाड़ के ऐतिहासिक सहयोग और हॉकी की एकजुटता की भावना की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में एफ.आई.एच. प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल सिटी पैलेस उदयपुर के मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम में सम्मिलित सभी आए हुए मेहमान एवं मीडियाकर्मियों को तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए एफ.आई.एच. हॉकी मेन्स जूनियर वर्ल्ड कप 2025 ट्रॉफी भारत ही जीते ऐसी शुभकामनाएं देते हुए मूर्ति अनावरण कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ।
यह आयोजन महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल की खेल, शिक्षा और राष्ट्रीय गौरव के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा — जो भारत की हॉकी विरासत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संदेश देता है।
Source: