उदयपुर। गौरव मॉर्निंग क्रिकेट क्लब ने अपने 10 वर्षों के गौरवशाली सफर को सेलिब्रेट करते हुए नव वर्ष 2026 कैलेंडर का भव्य विमोचन किया। यह क्लब के संस्थापक एवं सचिव डॉ. प्रकाश जैन, दिनेश जैन, अर्जुन डांगी, ओम प्रकाश जैन, पन्ना लाल चौधरी, योगेंद्र चौधरी, राकेश जैन, रितेश जैन, विजय नंदवाना, संजय सुखवाल, सरदार सिंह, प्रदीप जैन, सावन जैन, भूपेंद्र जैन, नयन जैन, बृजेश, दिनेश चौहान, कैलाश नाथ एवं अन्य सदस्यों द्वारा संपन्न हुआ। खिलाड़ियों ने स्थापना से लेकर अभी तक कि यादों को ताज़ा करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

डॉ. प्रकाश जैन ने बताया कि 10वीं वर्षगांठ की खुशी में इस वर्ष क्लब ने कई कार्यक्रम आयोजित किये गए।  क्लब की सबसे बड़ी खासियत रोजाना क्रिकेट खेलना है, जो स्वास्थ्य पर केंद्रित है। खिलाड़ियों को चौके-छक्के नहीं केवल दौड़ कर रन लेने होते हैं। सभी को 2 बार बल्लेबाजी का अवसर मिलता है ।उदयपुर शहर के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ी यहां आते हैं, जो क्लब की लोकप्रियता को दर्शाता है। डॉ. जैन ने कहा कि यह क्लब सिर्फ खेल का मैदान नहीं, बल्कि परिवार है जहां हर सुबह हंसी-खुशी से दिन की शुरुआत होती है। 10 वर्षों में हमने न केवल बल्ले-गेंद थामे, बल्कि एक-दूसरे के दुख-सुख में साथ दिया। क्लब की ओर से वर्ष पर्यन्त सामाजिक सरोकार के कार्य किये जाते हैं। 

खिलाड़ीयों ने कहा कि स्वास्थ्य और आनंद का संकल्प क्लब का मिशन है| सदस्यों ने एकजुट होकर तस्वीर खिंचवाई, जो उनके अटूट बंधन को प्रतिबिंबित करती है। गौरव मॉर्निंग क्रिकेट क्लब साबित कर रहा है कि खेल सिर्फ जीत-हार नहीं, बल्कि जीवन का सार है।

Source: