सीआईएल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ चेस द्वारा आयोजित लेकसिटी मकर संक्रांति कप ओपन शतरंज प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन सेक्टर-4 स्थित सेंट एंथोनी स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य संरक्षक तुषार मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता में लेकसिटी उदयपुर के 140 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को तीन समूहों में विभाजित किया गया—ग्रुप A (अंडर-5, 7, 9), ग्रुप B (अंडर-11, 13) तथा ग्रुप C (अंडर-15, 17, 19 एवं सीनियर वर्ग)। समापन समारोह में अतिथि के रूप में रोहन पांचाल, निलेश कुमावत, कपिल साहू, हीना साहू, ललित जी, सिद्धार्थ जैन एवं नंदन कुमावत उपस्थित रहे, जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में कुल ₹61,000 की नकद राशि, ट्रॉफियों सहित कुल 144 पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के ओवरऑल चैंपियन ग्रुप A में आयंश दलाल, ग्रुप B में भव्यांश मुकेश शर्मा तथा ग्रुप C में चार्वी माहेश्वरी रहे। प्रत्येक ओवरऑल चैंपियन को ट्रॉफी प्रदान की गई। ग्रुप A में अंडर-5 बॉयज़ वर्ग में धियान जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹1300 नकद व ट्रॉफी जीती, जयांश शर्मा को द्वितीय स्थान पर ₹1000 नकद व ट्रॉफी तथा क्रिशिव कुमावत को तृतीय स्थान पर ₹800 नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई। अंडर-7 बॉयज़ वर्ग में विराज दरक प्रथम स्थान पर रहे और उन्हें ₹1300 नकद व ट्रॉफी मिली, ज्ञान जैन को द्वितीय स्थान पर ₹1000 नकद व ट्रॉफी तथा देव मट्टा को तृतीय स्थान पर ₹800 नकद व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। अंडर-5 गर्ल्स वर्ग में अरिष्ठा जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹700 नकद व ट्रॉफी जीती। अंडर-9 बॉयज़ वर्ग में आयंश दलाल प्रथम (₹1300 नकद व ट्रॉफी), विहान करिवाल द्वितीय (₹1000 नकद व ट्रॉफी) तथा धैर्य बोलिया तृतीय (₹800 नकद व ट्रॉफी) रहे। अंडर-9 गर्ल्स वर्ग में वृधि वलेचा प्रथम (₹700 नकद व ट्रॉफी) तथा प्रिशा कटारिया द्वितीय (₹500 नकद व ट्रॉफी) रहीं। ग्रुप B में अंडर-11 बॉयज़ वर्ग में रिधान जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹1300 नकद व ट्रॉफी जीती, धैर्य पगारिया द्वितीय स्थान पर ₹1000 नकद व ट्रॉफी तथा देवांश खेतान तृतीय स्थान पर ₹800 नकद व ट्रॉफी प्राप्त की। अंडर-11 गर्ल्स वर्ग में पौषिता पालीवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹700 नकद व ट्रॉफी तथा सांची जैन ने द्वितीय स्थान पर ₹500 नकद व ट्रॉफी जीती। अंडर-13 बॉयज़ वर्ग में भव्यांश मुकेश शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹1300 नकद व ट्रॉफी जीती, परम वाधवानी को द्वितीय स्थान पर ₹1000 नकद व ट्रॉफी तथा खुश मेहता को तृतीय स्थान पर ₹800 नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई। अंडर-13 गर्ल्स वर्ग में पारिधि लोढ़ा प्रथम (₹700 नकद व ट्रॉफी) तथा विधि व्यास द्वितीय (₹500 नकद व ट्रॉफी) रहीं। आयोजन सचिव व प्रशिक्षक विकास साहू ग्रुप C में अंडर-15 बॉयज़ वर्ग में अमय जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹1300 नकद व ट्रॉफी जीती, प्रियांशु नायक द्वितीय स्थान पर ₹1000 नकद व ट्रॉफी तथा दर्श राठी तृतीय स्थान पर ₹800 नकद व ट्रॉफी से सम्मानित हुए। अंडर-15 गर्ल्स वर्ग में चार्वी माहेश्वरी प्रथम (₹700 नकद व ट्रॉफी) तथा खुशमिता पालीवाल द्वितीय (₹500 नकद व ट्रॉफी) रहीं। अंडर-17 बॉयज़ वर्ग में हार्दिक गुप्ता प्रथम (₹1300 नकद व ट्रॉफी), अनिरुद्ध साहू द्वितीय (₹1000 नकद व ट्रॉफी) तथा मितांश साहू तृतीय (₹800 नकद व ट्रॉफी) रहे। अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में मनस्वी पालीवाल प्रथम (₹700 नकद व ट्रॉफी) तथा तनिष्का कल्याणा द्वितीय (₹500 नकद व ट्रॉफी) रहीं। अंडर-19 बॉयज़ वर्ग में हिमांक सोनी प्रथम (₹1300 नकद व ट्रॉफी), तनुज सोलंकी द्वितीय (₹1000 नकद व ट्रॉफी) तथा यशराज सिंह चौहान तृतीय (₹800 नकद व ट्रॉफी) रहे। सीनियर वर्ग में अमित असवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹1300 नकद व ट्रॉफी जीती, काव्या जैन को द्वितीय स्थान पर ₹1000 नकद व ट्रॉफी तथा सौम्या अमेता को तृतीय स्थान पर ₹800 नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता के अंत में सभी वर्गों में तीसरे से दसवें स्थान तक आने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफियाँ प्रदान की गईं तथा सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं शतरंज प्रेमियों का भरपूर सहयोग मिला, जिससे प्रतियोगिता अत्यंत सफल रही। इस अवसर पर चेस इन लेकसिटी के मुख्य संरक्षक तुषार मेहता, राजस्थान राज्य शतरंज संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र तेली, चेस इन लेकसिटी के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज, निलेश कुमावत, मनीष चंडालिया, दिशा सिसोदिया , हीना साहू , कपिल पंडियार, रिचीन जैन , राजस्थान राज्य शतरंज कार्यकारिणी सदस्य एवं शतरंज प्रशिक्षक विकास साहू, भावेश पण्डियार सहित समस्त लेकसिटी सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
Sports News
लेकसिटी मकर संक्रांति कप ओपन शतरंज प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन
आयंश दलाल, भव्यांश मुकेश शर्मा ,चार्वी माहेश्वरी ओवरऑल चैंपियन
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…