उदयपुर : रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026 वंडर सीमेंट क्रिकेट अकादमी, शिकरबाड़ी क्रिकेट ग्राउंड में जबरदस्त उत्साह और दर्शकों की भारी उपस्थिति के साथ हुआ। उद्घाटन दिवस पर खेले गए दोनों मुकाबलों ने क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर रोमांच प्रदान किया।
दिन का पहला मैच ग्रॉस (स्टेडफास्ट वॉरियर्स) और रण स्टार क्रिकेट क्लब (हस्तिनापुर वॉरियर्स) के बीच खेला गया, जिसमें स्टेडफास्ट वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 रनों से जीत दर्ज की। स्टेडफास्ट वॉरियर्स की ओर से नितीश रेड्डी ने 47 गेंदों में 73 रनों की दमदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच की दिशा तय कर दी। गेंदबाजी में शुभंकर त्यागी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल कर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में रखा। इस मुकाबले में पवन नेगी, ऋषि धवन और अभिनंदन सिंह जैसे बड़े खिलाड़ियों की मौजूदगी ने मैच को और भी आकर्षक बना दिया और दर्शकों ने उनके खेल का भरपूर आनंद उठाया।
पहले मैच के बाद दूसरा रोमांचक मुकाबला सीपीएस (मेवाड़ रॉयल्स) और स्पोर्टिंग क्लब नजफगढ़ (नजफगढ़ के सुल्तान) के बीच खेला गया। मेवाड़ रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और उनके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजी विभाग में प्रद्युम्न पारिख ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में मात्र 9 रन देकर 4 विकेट झटके और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। लक्ष्य का पीछा करते हुए करन सिंह ने मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने मात्र 37 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे। उनकी बेहतरीन पारी की बदौलत मेवाड़ रॉयल्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
मैच के बाद आयोजित पुरस्कार समारोह में पहले मैच में बलवंत शर्मा (पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अंपायर), महेंद्र शर्मा (पूर्व राजस्थान क्रिकेट संघ के सचिव) और सतीश शर्मा ( एमएमपीएस स्कूल) द्वारा नीतीश रेड्डी को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया और दूसरे मैच में रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप के अध्यक्ष सुनील लड्ढ़ा द्वारा प्रद्युम्न पारिख को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया और दोनों प्लेयर को 5000 –5000 की राशि का चेक एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजन सचिव विवेक घई, ज़िला संघ सचिव मनोज चौधरी, कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल, निदेशक अब्राहम कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रीय खिलाड़ी कर्ण दवे ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। ज़िला संघ सचिव मनोज चौधरी ने टूर्नामेंट की रूपरेखा पर संक्षेप में प्रकाश डाला।
टूर्नामेंट का आयोजन डिकोड द्वारा किया जा रहा है इस टूर्नामेंट की विशेष बात यह है कि सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण 8 कैमरा सेटअप के माध्यम से किया जाएगा, पहल मैच 3.30 बजे और दूसरा 7.30 बजे खेला जा रहा हे जिससे दर्शकों को पेशेवर स्तर का प्रसारण अनुभव प्राप्त होगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है। क्रिकेट कप का लाइव प्रसारण विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा, जिनमें डिकोड, WdZ (यूट्यूब), स्पोर्टवोट तथा वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म शामिल हैं। साथ ही, मैचों की लाइव स्कोरिंग क्रिकहीरोज (CricHeroes) पर उपलब्ध रहेगी।
Sports News
रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026: रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन से खिलाड़ियों ने जीता दिल
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…