उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के उपलक्ष्य में कैसल चेस अकादमी द्वारा आयोजित "इंटरनेशनल चेस डे लेकसिटी ओपन जुलाई रैपिड शतरंज प्रतियोगिता-2026" का सफल आयोजन सेंट एंथोनी स्कूल, सेक्टर-4, उदयपुर में किया गया। प्रतियोगिता का तकनीकी सहयोग सीआईएल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ चेस, रायन चेस अकादमी, सीआईएल गुरुकुल शतरंज वर्कशॉप, कैसल चेस अकादमी सेक्टर-4, सेंट एंथोनी स्कूल एवं चेस इन लेकसिटी द्वारा प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में उदयपुर सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए 115 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी शतरंज प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को तीन वर्गों—ग्रुप-A (अंडर-5, अंडर-7 एवं अंडर-9), ग्रुप-B (अंडर-11 एवं अंडर-13) तथा ग्रुप-C (अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 एवं सीनियर)—में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में कुल पुरस्कार राशि तथा 138 पुरस्कार वितरित किए गए। विशेष बात यह रही कि मुख्य पुरस्कार सूची में स्थान नहीं बना पाने वाले सभी खिलाड़ियों को भी सहभागिता पदक (Consolation Medal) प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर (IA) एवं अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी राजेन्द्र तेली रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित प्रतियोगिताओं में भागीदारी से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास एवं खेल कौशल दोनों विकसित होते हैं। सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता में ग्रुप-A के ओवरऑल चैंपियन आयांश दलाल, ग्रुप-B के ओवरऑल चैंपियन प्रखर चांदवानी तथा ग्रुप-C के ओवरऑल चैंपियन प्रियांशु नायक रहे। सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ग्रुप-A परिणाम: अंडर-5 बालक वर्ग में दक्ष दारक प्रथम रहे। अंडर-7 बालक वर्ग में विराज दारक प्रथम एवं लाविक लोढ़ा द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में रुध्वी मेहता प्रथम रहीं। अंडर-9 बालक वर्ग में आयांश दलाल प्रथम एवं धनविन शर्मा द्वितीय रहे, वहीं बालिका वर्ग में देवांशी बाहेती प्रथम एवं लेहक मेहता द्वितीय रहीं। ग्रुप-B परिणाम: अंडर-11 बालक वर्ग में देवांश खेतान प्रथम एवं पूर्वांश पंवार द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में हृदयांशी दीक्षित प्रथम एवं मानन्या चौधरी द्वितीय रहीं। अंडर-13 बालक वर्ग में प्रखर चांदवानी प्रथम एवं पार्थ सिंह द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में खुश्मिता पालीवाल प्रथम एवं विधि व्यास द्वितीय रहीं। ग्रुप-C परिणाम: अंडर-15 बालक वर्ग में प्रियांशु नायक प्रथम एवं भाव्यांश मुकेश शर्मा द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में पौषिता पालीवाल प्रथम एवं तनमयी बापना द्वितीय रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में मितांश साहू प्रथम एवं अनिरुद्ध साहू द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में भूमिका साहू प्रथम एवं तनिष्का कल्याणा द्वितीय रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में प्रथम माली प्रथम एवं तनुज सोलंकी द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में दिव्या साह प्रथम रहीं। सीनियर पुरुष वर्ग में शार्विल उपाध्याय प्रथम एवं रोहन पांचाल द्वितीय रहे, जबकि सीनियर महिला वर्ग में ज्योति मेहरा प्रथम रहीं। प्रतियोगिता का सफल संचालन अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर (IA) नीलेश कुमावत के निर्देशन में किया गया। निर्णायक मंडल में फिडे आर्बिटर भावेश पांडियार, कपिल साहू, मुक्ता साहू, निखिल कुमावत एवं हीना साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में आयोजन सचिव विकास साहू ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, अतिथियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे शतरंज आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर चेस इन लेकसिटी के मुख्य संरक्षक तुषार मेहता , अध्यक्ष राजीव भारद्वाज, निलेश कुमावत, दिशा सिसोदिया, हीना साहू, कपिल पंडियार, तथा शतरंज प्रशिक्षक विकास साहू एवं भावेश पण्डियार सहित समस्त लेकसिटी सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आने वाले राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर उदयपुर और राजस्थान का नाम रोशन करेंगे।
Sports News
शतरंज के युवा सितारों ने बिखेरी चमक
इंटरनेशनल चेस डे लेकसिटी ओपन रैपिड प्रतियोगिता सम्पन्न
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…