उदयपुर,  उदयपुर शहर महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष तारिका भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई। इस बैठक में महिला कांग्रेस से जुड़ी अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ना और महिला कांग्रेस के विजन को धरातल पर उतारना था।

बैठक में प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव श्रीमती हितांशी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में, प्रदेश सचिव श्रीमती नादिरा बानो विशिष्ट अतिथि के रूप में और ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती भगवती डांगी उपस्थित रहीं।

शहर अध्यक्ष तारिका भानुप्रताप सिंह ने कहा कि शीघ्र ही एक सशक्त कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने यह भी जोर दिया कि महिला कांग्रेस को एकजुट होकर आगे बढ़ना है और हर वर्ग की महिलाओं को इस मंच से जोड़ना है।

श्रीमती हितांशी शर्मा ने आगामी नगर निगम चुनाव में महिलाओं की भागीदारी और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की आवश्यकता पर बल दिया।

महिला सशक्तिकरण पर ध्यान
जिलाध्यक्ष तारिका भानुप्रताप सिंह ने बताया कि बैठक में महिलाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करना, और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना जैसे कई विषयों पर विचार किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर क्षेत्र में काम किया जाएगा।

बैठक में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में महिला कांग्रेस को एक मजबूत संगठन के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जो महिलाओं के अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता प्रवीण कौसर, मधु सालावी, महिमा चुग, तरन्नुम, यास्मीन बानो, हिना खान, कविता सिंह, नेहा कुमावत, मोनिका गुर्जर, शालिनी भटनागर, मंजू मेनारिया, सुरभि खत्री, वर्षा भावसार, कनिष्का श्रीमाली, चंदा चौधरी, हर्षित प्रजापत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।

नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी जल्द ही प्रस्तावित है।

Source: