उदयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वाधान में राज्य पुरस्कार स्काउट व गाइड, रोवर, रेंजर अवार्ड समारोह का आयोजन 9 से 12 फरवरी तक राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्टेट ट्रेनिंग सेंटर जगतपुरा जयपुर में किया जा रहा है। जिला संगठन आयुक्त सुरेंद्र कुमार पांडे (स्काउट) ने बताया कि उदयपुर जिले से 115 स्काउट और 11 रोवर्स तथा सलूंबर जिले के 27 स्काउट राज्य पुरस्कार की जांच प्रक्रिया में सफल रहे। राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए जिला प्रभारी के रूप में द स्कॉलर्स एरिना सीनियर सेकेंडरी स्कूल आर के पुरम उदयपुर के स्काउटर एवं वरिष्ठ ट्रेनिंग काउंसलर डॉ भगवती लाल साहू के नेतृत्व में गगन सालवी, मौलिक गरासिया, मनन मेनारिया तथा मृदुल गौ स्वामी ने जयपुर के लिए रविवार को प्रस्थान किया। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक श्री फूल सिंह जी मीणा ने डॉ भगवती लाल साहू , गगन सालवी, मौलिक गरासिया, मनन मेनारिया व मृदुल पूरी गौस्वामी का ऊपरणा ओढ़ा कर अभिनंदन किया बधाई दी।
ग्रामीण विधायक श्री फूल सिंह जी मीणा ने कहा कि डॉ भगवती लाल साहु के नेतृत्व में ये सभी स्काउट राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के करकमलों से राज्य पुरस्कार प्राप्त करके उदयपुर का नाम रोशन करेंगे और आगे बढ़ेंगे। मैं इनका अभिनंदन करता हूं और इनको अग्रीम हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्जवल भविष्य कि कामना करता हूं।
जिला संगठन आयुक्त श्री सुरेंद्र कुमार पांडे मैं बताया कि स्थानीय विद्यालय द स्कॉलर्स एरिना सीनियर सेकेंडरी स्कूल आर के पुरम उदयपुर के प्राचार्य लोकेश जैन अभीवादन करते हुए कहा कि डॉ भगवती लाल साहू के नेतृत्व में जयपुर जा रहे स्काउट जयपुर में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा वहां पर मार्च पास्ट, कैंप क्राफ्ट्स , लोकगीत, लोक नृत्य, प्रदर्शनी आदि विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। शर्मिला जैन, विदुषी जैन, डॉ माया त्रिवेदी और पंकज मिश्रा ने डॉ भगवती लाल साहू और उनके स्काउट का अभिनंदन कर माला पहनाकर उन्हें विदा किया इस अवसर पर सभी स्काउट के परिवार के सदस्यो ने भी माला पहनकर अभिवादन किया और सभी को अग्रिम बधाई दी। कार्यक्रम में सचिव विदुषी जैन, सहायक स्काउट मास्टर दिव्यांश बृजवानी, सीमा सोनी, मोनिका कंठालिया, रीटा यादव, प्रमोद जैन और दिनेश श्रीमाली उपस्थित थे।
Headlines
राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सहभागिता करने वाली स्काउट को विधायक श्री मीणा ने दी अग्रिम बधाई
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…