जैसलमेर । राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं पचंायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर स्वीप गतिविधियों का संचालन किया जाना है।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी(एडीएम) परसाराम सैनी ने इस संबंध में जिला स्वीप नोडल अधिकारी को पत्र प्रेषित कर सूचित किया है कि वे आमजन को लोकतांित्रक प्रक्रिया के प्रति संवेदित करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ करने के लिए स्वीप गतिविधियों का आयोजन करावे।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने इसके तहत 14 अगस्त को सांयकाल एक विशेष मतदाता जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जाने, 15 अगस्त को विशेष मतदाता जागरूकता झांकी का प्रदर्शन कराने को कहा।