बीकानेर। बीकानेर मंडल के नए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र जोशी होंगे।
जोशी बीकानेर मंडल में ही मंडल वाणिज्य प्रबन्धक के पद पर पदस्थापित थे।
पदोन्नति प्रदान कर उपरांत उन्हें वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीकानेर मंडल के पद पर मौजूदा रिक्ति के विरुद्ध पदस्थापित किया गया है।वीरेंद्र जोशी सरल एवं मृदु स्वभाव के धनी हैं तथा अपने कार्य के प्रति सजग एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।
बीकानेर मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने यात्री सुविधाओं, वाणिज्यिक कार्यों तथा विभागीय गतिविधियों के प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।पदोन्नति के बाद वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी से मंडल में वाणिज्य विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक गति एवं प्रभावशीलता मिलने की उम्मीद है।
उनके अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ मंडल को मिलेगा।