*अमरथून में कृषि विज्ञान संकाय बालिकाओं की कार्यकारिणी गठित* महिला सशक्तिकरण,विज्ञान एवम् प्रौद्योगिकी पर जोर बांसवाड़ा।घाटोल उपखण्ड परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरथून अधीन सबसे बड़े विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून में कृषि विज्ञान संकाय में प्रायोगिक विषय अध्ययन हेतु कृषि भूमि से अतिक्रमण हटाने, बालिकाओं के लिए संसाधन सुविधाएं कक्षा कक्ष नवनिर्माण करवाने, 5 प्रयोगशालाएं निर्माण करने पर जोर दिया गया।

*अभियंता इंजीनियर दिवस , अंतरराष्ट्रीय लोकतन्त्र दिवस धूमधाम समारोह पूर्वक मनाया* इसके अलावा छात्रावृत्ति 15000 रु से बढ़ा कर दुगना करने, कृषि अनुसंधान पर जोर दिए जाकर मृदा अटल लेब की स्थापना करने,पीएम श्री विद्यालय स्थापित करने, बालिकाओं के लिए छात्रावास स्वीकृत करने, स्ट्रफिंग पैटर्न नामांकन वृद्धि अनुसार पद सृजित करने की मांग की गई।

*नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई* इस अवसर पर संस्था प्रधान अरुण व्यास ने नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई है और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया । साथ ही अभियंता इंजीनियर दिवस , अंतरराष्ट्रीय लोकतन्त्र दिवस धूमधाम समारोह पूर्वक मनाया गया।

*15000 रु प्रति बालिका के सीधे बैंक खातों में भुगतान हेतु हाथों हाथ कृषि विज्ञान छात्रवृत्ति स्वीकृत* इस अवसर पर ग्यारहवीं ओर बारहवीं कक्षा की 62 बालिकाओं की 15000 रु प्रति बालिका के सीधे बैंक खातों में भुगतान हेतु हाथों हाथ कृषि विज्ञान छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई ओर 26 बालिकाओं की छात्रवृत्ति आवेदन करने हेतु पाबंद किया गया।

*काली बाई भील कृषि विज्ञान संकाय की कार्यकारिणी गठित* *सुश्री दुर्गा कटारा अध्यक्ष, रवीना निनामा सचिव बनी* इस अवसर पर कृषि विज्ञान संकाय कक्षा बालिकाओं की कार्यकारिणी पारी प्रभारी श्रीमति राजेश्वरी व्याख्याता रसायन, मंगल चंद मीणा व्याख्याता भौतिक विज्ञान, एवम् ओम प्रकाश लबाना व्याख्याता जीव विज्ञान की अगुवाई में ग्यारहवीं बी की सुश्री दुर्गा कटारा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इसके अलावा रवीना निनामा सचिव, ललिता भगोरा महिला उपाध्यक्ष,मंजू निनामा कोषाध्यक्ष, भूमिका चरपोटा सह सचिव, चेतन कुमारी मईडा को सदस्य नियुक्त किया गया ओर महिला सशक्तिकरण हेतु शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर समारोह को अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा 30 हजार रुपए अनुदान छात्रवृत्ति की प्रक्रिया समझाई गई।

इस अवसर पर समारोह को कचरू लाल चरपोटा,बदन लाल डामोर, दया शंकर चरपोटा, जीवन लाल निनामा, वरिष्ठ अध्यापक गणित राजेश तिरगर, अनूप कुमार मेहता, मयूर पड़ियार ,हितेष कुमार निनामा , प्रभुलाल खराड़ी, अविनाश बुनकर ,नारायण लाल ,कपिल वर्मा, सहित प्रज्ञा अधिकारी, मुकेश पटेल, श्रीमति रैना निनामा ने सम्बोधित किया।

संचालन श्रीमति प्रज्ञा अधिकारी ने किया ओर आभार प्रदर्शन श्रीमति राजेश्वरी व्याख्याता रसायन ने ज्ञापित किया।