उदयपुर, वरिष्ठ पत्रकार विष्णु शर्मा हितैषी को साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी दीर्घकालीन सेवाओं के लिए साहित्य मंडल, नाथद्वारा की ओर से सम्मानित किया गया।
हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय साहित्यकार- पत्रकार सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान साहित्य मंडल के अध्यक्ष पं. मदन मोहन शर्मा, प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा एवं इतिहासविद् डॉ. गोविन्द मेनारिया ने प्रदान किया।
तीन दिवसीय इस साहित्य महाकुंभ में देश के विभिन्न प्रांतों से साहित्यकारों, पत्रकारों एवं साहित्यप्रेमियों ने भाग लिया। आयोजन के दौरान साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
विष्णु शर्मा हितैषी को मिला यह सम्मान उनके दीर्घकालीन पत्रकारिता जीवन और साहित्य के प्रति उनके योगदान को रेखांकित करता है। समारोह में उपस्थित साहित्यकारों एवं पत्रकारों ने उन्हें सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।