जैसलमेर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अनुपमा जोरवाल के निर्देशन तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) परसाराम सैनी के मार्गदर्शन में रविवार को सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों का चुनाव कार्यो एवं निर्वाचन आयोग के आदेशों की पालना में प्रशिक्षण राजकीय पॉली टेक्निक महाविद्यालय के सभागार में आयोजित हुआ।
सेक्टर अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वे चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आयोग द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों की अक्षरशः पालना करते हुए अभी से ही कार्य प्रारम्भ कर दें। साथ ही वे अपने क्षेत्र में भ्रमण कर हर घटना के प्रति नजर रखें।
प्रशिक्षण के दौरान सहायक प्रभारी रामा राम ने पॉवर पोईन्ट प्रजेटेंशन के माध्यम से सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को चुनाव के दौरान कर्तव्यों एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई वहीं मतदान से पूर्व मतदान के दिवस ध्यान रखने योग्य बातों एवं सूचनाओं के बारे में भी विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी रामा राम ने पुलिस अधिकारियों एवं सेक्टर अधिकारियों को आर्म्स एक्ट ,भय ग्रस्त मतदाता के चिन्हिकरण, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही ,निर्वाचन सभा और जुलूसों में उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्यवाही,मतदान की गोपनीयता बनाये रखने एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की विभिन्न धाराओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मतदान दिवस को भराये जाने वाले विभिन्न प्रपत्रों की जानकारी दक्ष प्रशिक्षक नरेंद्र वासु द्वारा दी गई। दक्ष प्रशिक्षक विजय कुमार बल्लाणी ने मतदान दिवस को सील और बिना सील किये जाने वाले लिफाफों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों का सफलतापूर्वक संचालन किया।
मतदान से पूर्व एवं मतदान के दिवस किये जाने वाले कार्यो एवं दायित्वों से अवगत कराते हुए दक्ष प्रशिक्षक मिश्री सिंह ने मतदान प्रक्रिया के बारें में सम्पूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।
ईवीएम का दिया प्रायोगिक प्रशिक्षण
दक्ष प्रशिक्षक मुख्तयार अली के नेतृत्व में पुरखाराम,कंवराज सिंह , राहुल राठोड ,देऊ राम ने सेक्टर अधिकारियों को कंट्रेाल यूनिट एवं बैलट यूनिट के संचालन की पूरी प्रक्रिया से प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया ताकि मतदान के दिवस ईवीएम के संचालन में बाधा आने पर वे भी उसका संचालन प्रारम्भ करा सकें। सेक्टर अधिकारियों ने अपने हाथों से ईवीएम का संचालन किया एवं कंट्रेाल यूनिट एवं बैलट यूनिट को जोड़ने एवं अन्य विविध पहलुओं की प्रशिक्षण में जानकारी प्राप्त की एवं इसमें आने वाली शंकाओं का समाधान भी दक्ष प्रशिक्षकों से प्राप्त किया। अंत में सभी सेक्टर अधिकारीयों की ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा का आयोजन किया गया।