श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा इकाई श्रीगंगानगर एवं लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आज गौशाला कुंडलावाली में गौसेवा कार्य किया गया। गौमाता के लिए दलिए की सवामणी एवं हरे चारे की व्यवस्था की गई।

गौशाला में हरा चारा एवं गोबर उठाने सहित अन्य दैनिक कार्यों के लिए आजाद गार्डन वाले शिवा आजाद एवं बिशनीदेवी के सहयोग से दो रहडियां भेंट की गईं।

तरुण सिंगला द्वारा गायों के लिए दलिए की सवामणी के लिए सहयोग प्रदान किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने दलिए की सवामणी गायों को खिलाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश सिंगल, उपाध्यक्ष रमेश मित्तल, ओपी जोशी, शिवा आजाद बिशनीदेवी मित्तल उपस्थित थे। सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।