जैसलमेर । माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एक्शन प्लान माह अगस्त, 2026 की पालना में NALSA Scheme on Access to Justice for Victims of Human-Wildlife Conflict (HWC), 2025 व पर्यावरण सरंक्षण - प्रकृति के साथ सुरक्षित भविष्य हेतु ग्रामवासियों के साथ ग्राम बड़ाबाग में सचिव श्री ललित पुरोहित के निर्देशन में अधिवक्ता शिप्रा शांडिल्य द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए नालसा योजना के 2025 पीड़ितो को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान कर शीघ्र मुआवजा सुनिश्चित करती है। यह योजना समयबद्ध पुनर्वास (परामर्श व चिकित्सा) उपलब्ध कराती है।

यह मानव वन्यजीव संतुलन तथा पर्यावरणीय न्याय को बढावा देती है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें पल्लवित एवं पोषित कर वृ़़क्ष बनाने का आह्वान किया।

नालसा की स्कीम मानव वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों के लिए न्याय तक पंहुच सुगम बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि प्राधिकरण यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि मानव वन्य जीव संघर्ष के पीड़ितों को समय पर और प्रभावी कानूनी सहायता प्राप्त हो साथ ही हेल्पलाईन 15100 के माध्यम से विधिक सेवाएं प्राप्त करने के बारे में भी बताया गया।

पीएलवी व डीएलएसए को घटना से सूचित करें, साक्ष्य, एफआईआर, मेडिकल रिपोर्ट एवं फोटो एकत्र करें। आवेदन जमा करें तथा दावा प्रस्तुत करें।

त्वरित समाधान हेतु लोक अदालत का सहारा लें। रालसा व नालसा द्वारा जारी योजनाओं की जानकारी प्रसारित की गई।

योजना के मुख्य उद्देश्य सभी पीड़ितों को मुफ्त कानूनी सेवाएं एवं समयबद्ध दावा निपटान सुनिश्चत करना है।

मानव वन्यजीव समन्वय सह अस्तित्व एवं पर्यावरणीय संतुलन को बढावा देना। संवेदनशील वर्गों का संरक्षण यथा महिलाओं, बच्चांे व कमजोर वर्गों को प्राथमिकता देना। कार्यक्रम में वन जीव संरक्षण विभाग के डीएफओ श्री अशोक सिंह, ग्राम विकास अधिकारी श्री भंवरलाल ने सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।