बांसवाड़ा। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के शिल्पकार, पद्म विभूषण से अलंकृत डॉ. विक्रम साराभाई जी की जयंती पर राउमावि अमरथुन स्कूल से संस्था प्रधान अरुण व्यास की अगुवाई में ग्रामीण अंचल में राष्ट्रीय ध्वज लेकर तिरंगा यात्रा, रैली निकाल देश भक्ति का परिचय दिया।

पारी प्रभारी श्रीमति राजेश्वरी व्याख्याता रसायन ने डॉ. विक्रम साराभाई जी की जयंती के अवसर पर कहा कि वे अपने दूरदर्शी नेतृत्व, वैज्ञानिक सोच और नवाचार के प्रति समर्पण से उन्होंने भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने की मजबूत नींव रखी।

श्री मति राजेश्वरी ने बताया कि राष्ट्र उनके अमूल्य योगदान का सदैव कृतज्ञ रहेगा।

इस अवसर पर समारोह में विद्यार्थियो की विभिन्न प्रतियोगिताएं बदन लाल डामोर के नेतृत्व में जलेबी दौड़, अनूप कुमार मेहता डेढ़ टांग कूद, मयूर पड़ियार हितेष कुमार निनामा की अगुवाई में रस्सा- कस्सी, श्रीमति रैना निनामा प्रज्ञा अधिकारी के नेतृत्व में पोस्टर प्रतियोगिता , रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता आहूत की गई।

इसके अलावा शिक्षक मुकेश पटेल ,ओम प्रकाश लबाना, मंगल चंद मीणा, भेरूलाल डोडियार ,खुश पाल कटारा श्रीमति राजेश्वरी के सानिध्य में निबन्ध लेखन ,आशु भाषण, एवं विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न हुए।

इस अवसर पर छात्रवृत्ति प्रभारी जीवन लाल निनामा ने समारोह को संबोधित करते हुए विद्यार्थियो से अधिकाधिक छात्र कल्याणकारी योजनाओं पालनहार , कृषि विज्ञान संकाय में बेटियों को प्रोत्साहन राशिया 15000 रु, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा 12 उत्तीर्ण और आगे अध्ययनरत बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि 30,000 रुपए निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, गणवेश, साईकिल,आपकी बेटी योजना, गार्गी योजना, ट्रान्सफर बाउचर ,छात्रवृत्तियां प्रोत्साहन राशिया आवेदन पत्र भरने ओर लाभान्वित होने का अभिभावकों से अनुरोध किया ।

इस अवसर पर प्रभुलाल खराड़ी वरिष्ठ सहायक,हर्ष वर्धन सिंह राजावत, कचरू लाल चरपोटा, पर्वत सिंह मानसिंह,हरीश कुमार निनामा, अविनाश बुनकर, नारायण लाल , हितेष कुमार निनामा ने छात्र कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

संचालन श्रीमति प्रज्ञा अधिकारी ओर खुशपाल कटारा ने किया ओर आभार प्रदर्शन दयाशंकर चरपोटा ने ज्ञापित किया।