जैसलमेर । राज्य कर विभाग की ओर से आइटीएमएस के ई-टैक्स ऑफिसर मॉड्यूल व न्यू वैट मॉड्यूल के संबंध में शुक्रवार 7 अगस्त को प्रातः 11 बजे होटल प्रिया सी.वी. सिंह कॉलोनी जैसलमेर के सभागार में संवाद व जागरुकता कार्यक्रम रखा गया है।

         राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त विशाल दवे ने बताया कि वृत्त कार्यालय जैसलमेर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में व्यापारिक संगठन, सीए व कर सलाहकारों को आंमत्रित किया गया है।

         दवे ने बताया कि व्यापारी व करदाता के सरल कर प्रशासन के लिए राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा अनुरूप इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सभी हितधारक भाग ले सकते है।