जैसलमेर । जिले में नगरी आम चुनाव-2026 को दृष्टिगत रखते हुए चुनाव संबंधी विभिन्न कार्यो की समीक्षा के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर ) अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में प्रकौष्ठ प्रभारी एवं सह प्रभारी अधिकारियों की बैठक सोमवार, 24 अगस्त को अपरान्ह 4ः30 बजे जिला कलक्ट्री सभाकक्ष में रखी गई है।

       उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) परसाराम सैनी ने समस्त प्रकौष्ठ प्रभारी एवं सह प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि वे अपने प्रकौष्ठ से संबंधित कार्यो की अपडेट सूचना के साथ बैठक में अनिवार्य रुप से उपस्थित होवें।