जैसलमेर । जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने पीएम पोषण(मिड-डे-मील) योजना के तहत खाघान्न आवंटन, उठाव एवं विद्यालयों में खाघान्न वितरण व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक एवं जिला रसद अधिकारी को निर्देश दिये कि विद्यालयों की मांग के अनुरूप सभी विद्यालयों में खाघान्न वितरण की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करे।

उन्होनें जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि वे द्वितीय त्रैमासिक(जुलाई से सितम्बर 2026) खाघान्न की डिमाण्ड अभी से ही जिला रसद अधिकारी को प्रेषित कर दे ताकि समय रहते खाघान्न की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

जिला कलेक्टर जोरवाल ने बुधवार को जिला कलेक्ट्री सभाकक्ष में आयोजित पीएम पोषण मिड-डे-मील योजना की प्रगति समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिये।

उन्होनें बैठक में विद्यालयों में अब तक पहुंचे खाघान्न की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए जैसलमेर उपभोक्ता होलसेल भण्डार एवं पोकरण क्रय-विक्रय सहकारी समिति को निर्देश दिये कि वे विद्यालयों की मांग के अनुरूप डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत सभी विद्यालयों में समय पर गेंहू एवं चावल खाघान्न पहुंचना सुनिश्चित करेगेें।

उन्होनें जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि वे विद्यालयों में पहुंच रहे खाघान्न ेकी प्रभावी मॉनिटियरिग ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित पीईईओ से करवाना सुनिश्चित करेगेें एवं इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही नही बरतेगेें।

उन्होनें खाघान्न की गुणवता पर विशेष ध्यान रखने के लिए संबंधित संस्था प्रधानों को पाबन्द करने के निर्देश दिये साथ ही खाघान्न के स्टोर की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

उन्होनें जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये िकवे विद्यालय वार रूटचार्ट तैयार कर जिला रसद अधिकारी एवं परिवहन एजंेंसी को शीघ्र ही उपलब्ध कराये।

उन्होनें जिला रसद अधिकारी को निर्देश दिये कि वे खाघान्न वितरण व्यवस्था की परिवहन एजेंसी एवं संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक लेकर खाघान्न की डिमाण्ड प्राप्त करेगेे एवं समय पर विद्यालयों में परिवहन करवाना सुनिश्चित करेगें।

बैठक में जिला रसद अधिकारी देवराज रवि ने बैठक में मिड-डे-मील योजना के तहत आवंटित खाघान्न, परिवहन व्यवस्था एवं िवद्यालयों तक वितरित खाघान्न आपूर्ति व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक दीना राम सुथार ने विद्यालयों में पहुंच रहे खाघान्न की स्थिति से अवगत कराया।

बैठक में उप-रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कपिल चारण, महाप्रबंधक जैसलमेर उपभोक्ता होलसेल भण्डार खेताराम, महाप्रबंधक पोकरण क्रय-विक्रय सहकारी समिति दिलीप सिंह, प्रर्वतन अधिकारी सवाई लाल सुथार भी उपस्थित थे।