जैसलमेर | जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे क्षेत्र में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर लाभान्वित करें।
उन्होंने विशेष रूप से मौसमी बीमारियों के उपचार के पुख्ता प्रबन्ध सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर रखने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करायें जिला कलक्टर जोरवाल ने बुधवार को जिला कलेक्ट्री सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे टीबी मुक्त भारत अभियान में ओपीडी के 30 प्रतिशत मरीजों की बलगम की जांच करवाना सुनिश्चत करे।
स्वास्थ्य सूचकाकों में लाए प्रगति उन्होंने बैठक के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी स्वास्थ्य सूचकाकों की प्रगति की विस्तार से चर्चा करते हुए चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे संस्थागत प्रसव में बढोतरी लाने के लिए विशेष प्रयास करे एवं इसको शत-प्रतिशत कराये उन्होनें चिकित्सालयों में उपलब्ध उपकरणों का भौतिक सत्यापन पूर्ण कराने के निर्देश दिए जिला कलक्टर ने टीकाकरण कार्य को समयबद्व एवं प्रभावी ढंग से कराने के साथ ही सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे स्वास्थ्य सेवाओं की गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटीयिग करे एवं ऑनलाइन एन्ट्री की समय पर प्रविष्टि कराये। उन्होनें एनसीडी स्क्रीनिंग शत-प्रतिशत कराने के साथ ही डिजीटल हेल्थ सर्वे का कार्य गंभीरता से कराने के आवश्यक दिशा- निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे महिलाओं में सर्वाईकल कैेंसर की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे एचपीवी वैक्सीन कार्यक्रम के दौरान मिशन मोड में कार्य कर 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं में टीकाकरण कराये एवं बालिकाओं के अभिभावकों को भी प्रेरित करे कि वे अपनी बच्चियों के ये टीके अवश्य ही लगाए।
गतिविधियों की करे बेहतरीन प्रभावी मॉनिटीरिग उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को जिले में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन कर प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को जिला अस्पतालों सहित जिले के सभी प्रसव कक्षों की बेहतर साफ सफाई प्रतिदिन सुनिश्चित रखने, जर्जर भवनो को सूचना भेजने, उपलब्ध उपकरणों का सदुपयोग करने तथा रिकॉर्ड का सही संधारण सुनिश्चित करने की बात कही प्रगति की दी विस्तृत जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुरलीधर सोनी व डीपीओ अजय सिंह ने बैठक के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विविध क्रियाकलापों गतिविधियों एवं प्रगति पर विस्तार से प्रकाश डाला।
एसएमओ डॉ कृति पटेल ने टीकाकरण की वर्तमान प्रगति रिपोर्ट के बारे में अवगत करवाया बैठक में पीएमओ जैसलमेर डॉ रविन्द्र सांखला, पीएमओ पोकरण डॉ. प्रकाश चौधरी के साथ ही ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।