न्यू भूपालपुरा स्थित सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै. स्कूल में गुरुवार, 3 सितंबर, 2026 को विद्यालय परिसर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव - कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा, उल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राधा- कृष्ण के पूजन के साथ हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आदरणीय मधु सरीन जी तथा आदरणीय सुधा सुखाड़िया जी के साथ विद्यालय की चेयरपर्सन - डाॅ. अलका शर्मा द्वारा राधा एवं कृष्ण का विधिवत पूजन किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा गायी गई मधुर आरती से सारा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम के विशेष आकर्षण में ‘कान्हा और यशोदा’ पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुति रही, जिसने सभी का मन मोह लिया। इस प्रस्तुति में कृष्ण और यशोदा के वात्सल्य एवं प्रेम को भावपूर्ण नृत्य के माध्यम से खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की मनमोहक झांकी ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया।
मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों , विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पूरा विद्यालय परिसर “जय श्री कृष्ण ” के जयघोष से गूंज उठा और सभी ने प्रेम, भक्ति एवं उल्लास के साथ कृ कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया। समारोह के अंत में पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया।
सी.पी.एस. व राॅकवुड्स की चेयरपर्सन - डाॅ. अलका शर्मा, निदेशक प्रशासन - श्री अनिल शर्मा, निदेशक - डाॅ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक - श्री विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्रशासक - श्री सुनील बाबेल, प्राचार्या - श्रीमती पूनम राठौड़ व प्रधानाध्यापिका - श्रीमती कृष्णा शक्तावत ने विद्यालय परिवार को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दी।
Source: other