जैसलमेर । भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार राजकीय महाविद्यालय, फलसूण्ड में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक के जिला विकास अधिकरी गोविंद सिंह, वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता भारतीय स्टेट बैंक रावता राम मेघवाल, भारतीय स्टेट बैंक फलसूण्ड के शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह मीणा एवं राजस्थान ग्रामीण बैंक के वित्तीय साक्षरता सलाहकार भेरू दास   उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्रिसिल फाउंडेशन के प्रतिनिधी चोखा राम चौधरी द्वारा किया गया।

         इस शिविर में विद्यार्थीयों में बचत हेतु जागरूकता के लिए विभिन्न प्रकार के बैंक खातों की जानकारी दी गईं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, खातों में नोमिनेशन तथा शिक्षा ऋण के संबंध में जानकारी दी गई।

       शिविर में बंद हो चुके खातों के पुनः संचालन, आजकल हो रहे डिजिटल धोखाधड.ी से बचाव की जानकारी भी विद्यार्थीयों को दी गई एवं भारतीय रिजर्व बैंक की क्लीन नोट पॉलिसी के संबंध में जानकारी देकर जागरूकता प्रदान की गई।  

      इसके पश्चात वित्तीय साक्षरता केंद्र समन्वयक रावताराम मेघवाल ने उपस्थित ग्रामीणों को विशय बचत एवं निवेश, डिजिटल बैंकिंग, शिकायत निवारण, बैंकिंग लोकपाल, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सुकन्या समृद्धि योजना एवं साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए उपाय आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देकर ग्रामीणों को वित्तीय रूप से जागरूक किया।