*रेगिस्तान के पशुपालकों के लिए संबल बनी मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना* *फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में मिला आर्थिक सुरक्षा का भरोसा, आवासीय पट्टों और शौचालय स्वीकृतियों से भी खिले ग्रामीणों के चेहरे* जैसलमेर, 4 अगस्त।

थार के रेगिस्तानी अंचल में पशुधन केवल संपत्ति नहीं, बल्कि परिवारों की आजीविका, आशा और भविष्य का आधार होता है। ऐसे में किसी दुर्घटना या बीमारी से पशुधन की हानि पूरे परिवार को आर्थिक संकट में डाल सकती है।

राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना ऐसे ही पशुपालकों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच बनकर उभरी है। इसका प्रेरणादायी उदाहरण मंगलवार को पंचायत समिति मोहनगढ़ की ग्राम पंचायत खींवसर में आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में देखने को मिला।

शिविर प्रभारी अधिकारी हरिराम चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत खींवसर की पशुपालक चनणी, गीता, फोजी, तारी एवं भगवानी जैसे परिवारों की आजीविका मुख्यतः पशुपालन पर आधारित है।

सीमित आय के बावजूद यही पशुधन उनके परिवारों का सबसे बड़ा सहारा है।

ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान अधिकारियों ने इन परिवारों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना से जोड़ते हुए आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराईं तथा पशुधन की आकस्मिक मृत्यु पर सहायता राशि के क्लेम भुगतान की स्वीकृति एवं बीमा पॉलिसियां प्रदान कीं।

योजना का लाभ मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और विश्वास साफ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि अब किसी भी विपरीत परिस्थिति में उनके परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा और पशुपालन का कार्य अधिक सुरक्षित एवं निश्चिंत होकर कर सकेंगे।

उनके लिए यह योजना केवल बीमा नहीं, बल्कि भविष्य की सुरक्षा का भरोसा है। शिविर में जनकल्याण के अन्य कार्यों को भी प्राथमिकता दी गई।

6 पात्र परिवारों को आवासीय पट्टे वितरित कर स्थायी मालिकाना अधिकार प्रदान किए गए, वहीं 12 व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति जारी कर स्वच्छ एवं सम्मानजनक जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, जिला प्रशासन तथा राजस्व विभाग की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर-2026 वास्तव में गांव-गांव तक सरकार की संवेदनशील सोच और सुशासन का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है।

इन शिविरों ने जरूरतमंद परिवारों को समय पर राहत, सुरक्षा और सम्मान प्रदान कर उनके जीवन में नई उम्मीद का संचार किया है।

--000-- *राज्य सरकार की संवेदनशील पहल से मिला अपने आशियाने का अधिकार* *शहरी सेवा शिविर 2026 बना साजन अली के परिवार के लिए नई उम्मीद और सुरक्षित भविष्य का आधार* जैसलमेर, 4 अगस्त।

जब सरकार की मंशा जनकल्याण हो और प्रशासन सेवा को अपना धर्म मानकर कार्य करे, तब वर्षों से लंबित समस्याएँ भी मुस्कान में बदल जाती हैं।

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल शहरी सेवा शिविर 2026 फॉलो-अप अभियान आज हजारों नागरिकों के लिए राहत, विश्वास और सुशासन का पर्याय बन चुका है।

इसी अभियान के तहत नगर परिषद जैसलमेर द्वारा आयोजित फॉलो-अप शिविर में साजन अली पुत्र हाजी लाल मोहम्मद, निवासी रगराज पाड़ा, जैसलमेर, को उनके 60 वर्ग गज के आवासीय भूखंड का वैधानिक पट्टा प्रदान किया गया।

यह केवल एक सरकारी दस्तावेज नहीं, बल्कि उनके परिवार। 04 24 08 31 49

Source: email_imap