जैसलमेर । नगर परिषद् जैसलमेर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत बुधवार को राज्य बजट घोषणा के निर्देशानुसार शहरी सेवा शिविर के दौरान नगर परिषद् सभागार में BPL परिवारों को 4 डस्टबिन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगर परिषद आयुक्त लाजपाल सिंह ने कहा कि इस अभियान को वार्डवार सभी वार्डों में निरंतर संचालित किया जाएगा तथा नगर परिषद् क्षेत्र के सभी पात्र BPL परिवारों को 4 डस्टबिन का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। अभियान के तहत चार अलग-अलग रंगों के डस्टबिन उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि घर पर ही कचरे का उचित पृथक्करण सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर उपस्थित ठच्स् परिवारों को आयुक्त द्वारा Solid Waste Management Rules] 2026 के प्रावधानों के अनुरूप कचरा पृथक्करण के संबंध में समझाइश दी गई। उन्होंने कहा कि सभी शहरवासी अपने घर पर ही कचरे को निर्धारित चार अलग-अलग श्रेणियों में पृथक कर संबंधित डस्टबिन में रखें तथा पृथक रूप से ही कचरा संग्रहण वाहन को दें। साथ ही, अपने आसपास के अन्य लोगों को भी स्रोत पर कचरा पृथक्करण के लिए प्रेरित करें।
आयुक्त ने बताया कि 4 डस्टबिन वितरण कार्यक्रम का वार्डवार अनाउंसमेंट संबंधित वार्डों में नगर परिषद् के डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से करवाया जाएगा। उन्होंने समस्त पात्र ठच्स् परिवारों से अपील की कि अपने वार्ड में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन द्वारा अनाउंसमेंट किए जाने के बाद ही 4 बिन प्राप्त करने के लिए नगर परिषद् जैसलमेर कार्यालय में उपस्थित हों।
4 डस्टबिन प्राप्त करने के लिए पात्र BPL परिवार राशन कार्ड/बीपीएल कार्ड की मूल प्रति एवं उसकी एक छायाप्रति तथा जन आधार कार्ड की एक छायाप्रति साथ लेकर उपस्थित हों। इस अभियान में केवल जैसलमेर शहर क्षेत्र के पात्र BPL परिवार ही उपस्थित होकर 4 डस्टबिन प्राप्त करें।
कार्यक्रम में रेवेन्यू ऑफिसर पवन कुमार, पर्यावरण सहायक अभियंता श्रीमती रेशु, स्वच्छता निरीक्षक चूनाराम, नरेशपाल, SBM इंजीनियर मनोज मारोठिया, IEC एक्सपर्ट मयंकर सहित नगर परिषद् जैसलमेर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर परिषद् जैसलमेर का उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्रोत पर कचरा पृथक्करण की व्यवस्था को प्रभावी बनाकर स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा मुक्त जैसलमेर का निर्माण करना है।