बोर्डिंग स्कूल्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया (BSAI) का वार्षिक प्रिंसिपल्स काॅन्क्लेव और एजीएम (AGM) 23 से 25 अगस्त 2026 तक राजस्थान के उदयपुर शहर में आयोजित किया गया। इस आयोजन की मेजबानी सेंट्रल पब्लिक स्कूल, न्यू भूपालपुरा और हैरिटेज गर्ल्स स्कूल द्वारा की गई थी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत के प्रमुख आवासीय (बोर्डिंग) स्कूलों के प्रधानाचार्यों और शिक्षाविदो को एक मंच पर एकत्रित करना, आपस में सहयोग बढ़ाना और शिक्षा के भविष्य व नेतृत्व पर विचार-विमर्श करना था। यह आयोजन दूरदर्शिता, नेतृत्व व उत्कृष्टता का संगम था। इसमें देश भर के लगभग 55 प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रमुखों, प्रतिनिधियों बोर्डिंग स्कूल्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया (BSAI) के सदस्यों और शिक्षा विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। BSAI  के पदाधिकारियों व अन्य प्रतिनिधियों ने सी.पी.एस. के परिसर का भ्रमण किया।

 

वार्षिक बैठक के कार्यक्रम की शुरूआत द्वीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इसके बाद छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। सी.पी.एस. विद्यालय के निदेशक - डाॅ. दीपक शर्मा ने आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा सी.पी.एस. की चेयरपर्सन - डाॅ. अलका शर्मा तथा हैरिटेज विद्यालय के निदेशक श्रेयांश भंडारीजी ने  BSAI मैनेजमेंट कमिटी व विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया।

 

BSAI के प्रेसिडेंट कैप्टन ए. जे. सिंह, BSAI बोर्ड मेम्बर - श्री विनय पांडे व लेफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र कुलकर्णीय, स्ट्रेटेजिक एडवाइजर - श्री भाविन शाह, चीफ आपरेटींग आफीसर - श्रीमती सपना सुकुल, BSAI बोर्ड मेम्बर - डाॅ. माधव देव सारस्वत, श्री जयंत हरीहर लाल और विदुकेश विमल की विशिष्ट उपस्थिति में इस मौके को और भी खास बना दिया।

Source: other