हनुमानगढ़। श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय में चल रहा नॉर्थ वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल (मेन्स) चैंपियनशिप का महाकुम्भ दिनोंदिन परवान चढ़ता जा रहा है। किसी मैदान पर टूर्नामेंट मैच हो रहे हैं तो कहीं प्रैक्टिस चल रही है। दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के 42 विश्वविद्यालयों से आई टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में रोजाना सुबह से लेकर शाम तक लगातार मैच हो रहे हैं। प्रत्येक मैच के बाद विजेता टीम के खिलाड़ी ढोल-नगाड़ो के साथ जश्न मना रहे हैं। वहीं हार मिलने वाली टीम के खिलाड़ी मायूस हो रहें हैं बावजूद इसके सभी में जोश-जज्बा और खेल भावना बरकरार है। चैंपियनशिप टूर्नामेंट में कई विश्वविद्यालयों की टीमों ने काफी बढ़त बना ली है। कड़ी टक्कर और रोमांचक मुकाबलों में विजेता टीमें सफलता के सोपान चढ़ते हुए सेमीफाईनल मुकाबलों की तरफ बढ़ती जा रही है। मंगलवार को ए, बी, सी और डी कुल चारों ग्रुपों में कुल 24 विश्वविद्यालयों की टीमों के बीच 12 मैच खेले गए। आज हुए लगभग सभी मैचों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। ग्रुप ए में पहला मैच एमडीएस यूनिवर्सिटी, अजमेर और यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर के बीच खेला गया। जिसे यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर ने 3-1 से जीत लिया। दूसरे मैच का मुकाबला एसजीटी यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम और एसयू ऑफ हरियाणा, सोनीपत के बीच रहा। जिसमें एसयू ऑफ हरियाणा, सोनीपत की टीम भी 3-1 से विजेता रही। तीसरा मैच यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर और एसयू ऑफ हरियाणा, सोनीपत के बीच खेला गया। जिसमें यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर ने शुरू से लेकर अंत तक अपनी पकड़ बनाए रखी और 7-0 की जीत से एक बड़ी सफलता हासिल की। ग्रुप बी का पहला मैच लॉर्ड्स यूनिवर्सिटी, अलवर और श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। इस रोमांचक और कड़े मुकाबले में श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय की टीम ने अंतिम क्षणों तक 2-0 से बढ़त बनाते हुए जीत को अपने नाम कर लिया। ग्रुप का दूसरा मैच आरआरबीएम यूनिवर्सिटी, अलवर और जेएनवी यूनिवर्सिटी, जोधपुर के बीच खेला गया। शुरू से लेकर अंत तक रोमांचक रहे इस मुकाबले में जेएनवी यूनिवर्सिटी, जोधपुर पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से विजेता रही। ग्रुप का तीसरा मैच श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय और आरआरबीएम यूनिवर्सिटी, अलवर के बीच खेला गया। जिसमें पेनल्टी शूट आउट में श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय की टीम ने आरआरबीएम यूनिवर्सिटी, अलवर की टीम को 4-3 से कड़े मुकाबले में हरा दिया I श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय की टीम कोच जसप्रीत और विकास बिरट के नेतृत्व में आज हुए दोनों मैचों में विजेता रही I ग्रुप सी का पहला मैच सीडीएलयू, सिरसा और जामीया मीलिया इस्लामिया, ओखला के बीच खेला गया। इस कड़े मुकाबले में भी पेनल्टी शूटआउट से सीडीएलयू, सिरसा की टीम 4-2 से जीत गई। दूसरे मैच में सिंघानिया यूनिवर्सिटी, झुंझुनु ने कड़े मुकाबले में 1-0 से पीडीयूएस यूनिवर्सिटी, सीकर को मात दी। ग्रुप के तीसरे मैच में सीडीएलयू, सिरसा ने पीडीयूएस यूनिवर्सिटी, सीकर को 2-1 से पराजित किया I इसी तरह चौथे ग्रुप डी का पहला मुकाबला 8 मैच की विनर टीम रही एमजीएस यूनिवर्सिटी, बीकानेर और आईजी यूनिवर्सिटी, रेवाड़ी के बीच खेला गया। इस मुकाबले को एमजीएस यूनिवर्सिटी, बीकानेर ने 2-1 की जीत से अपने नाम कर लिया। ग्रुप के दूसरे मैच में एमआर यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद और जेएच यूनिवर्सिटी, हमदर्द नगर की बीच ढाई घंटों के मैच में कोई निर्णय नहीं निकला लेकिन अंतिम क्षणों में एमआर यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद ने मात्र एक गोल मारकर 1-0 से मैच की जीत को अपने नाम कर लिया। ग्रुप के तीसरे और आखरी मैच में एमजीएस यूनिवर्सिटी, बीकानेर ने एमआर यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद को 0-2 से पराजित कर दिया I 22 जनवरी तक चलने वाले इस फुटबॉल महाकुम्भ में आज बुधवार को भी विजेता टीमों के बीच मुकाबले होंगे। पराजित होने वाली टीमें अपने अपने शहरों में वापिस लोट रही हैं। कल-परसों दो दिन विजेता रहने वाली टॉप टीमों में कड़े और रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे। टीम समर्थकों, विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ-साथ बाहर से मैच देखने आने वाले खेल प्रेमियों की भी संख्या दिनों दिन बढती जा रही है।
hanuman garh News
नॉर्थ वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल (मेन्स) चैंपियनशिप
एसकेडी यूनिवर्सिटी में फुटबॉल महाकुम्भ परवान पर, कई टीमों ने बनाई बढ़त
Related stories
Haldwani Incident: Washing and Performing Havan at Kharge’s Rally Venue Sparks Fierce Protests by Dehat Congress; Strict Action Demanded
Satyagraha Rally Led by Dehat Congress District President Raghuveer Singh Meena; Accusations of Caste Discrim…
Echoes of Valor and Revolution from Diver to Kakori: 90-Minute Stirring Play Ignites Patriotic Fervor in Udaipur
Udaipur, On the eve of Independence Day, the heroic history of freedom fighters who sacrificed everything for…
MP Dr. Mannalal Rawat’s Media Address — Legislative Accomplishments, Political Confrontation, and Regional Dynamics
Following the conclusion of the Lok Sabha session, Udaipur MP Dr. Mannalal Rawat held a press conference addr…
Youth Leadership Conclave Begins in Udaipur; 300 Youth From 7 States Gather for RYLA
Udaipur, Aiming to hone leadership skills, accelerate personality development, and motivate young minds towar…