GMCH STORIES

पूर्व मंत्री अमीन पठान से सर्किट हाउस में मुलाकात, अल्पसंख्यक भागीदारी पर हुई चर्चा

( Read 896 Times)

12 Apr 26
Share |
Print This Page

पूर्व मंत्री अमीन पठान से सर्किट हाउस में मुलाकात, अल्पसंख्यक भागीदारी पर हुई चर्चा

 

उदयपुर। राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री जनाब अमीन पठान साहब से सर्किट हाउस में मुलाकात कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

यह मुलाकात उदयपुर कांग्रेस के युवा नेता Ar. इज़हार हुसैन के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें संगठन में अल्पसंख्यकों की भागीदारी को और मजबूत करने तथा आगामी चुनावों में उनकी बेहतर हिस्सेदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान सर्किट हाउस, उदयपुर में उनका अभिनंदन किया गया। मौके पर उदयपुर देहात खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शक्तावत, NSUI उदयपुर के जिला उपाध्यक्ष रिज़वान हुसैन, अमान खान, जनरल सेक्रेटरी आवेश खान, मोहम्मद तारिक, अब्दुल रऊफ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like