GMCH STORIES

श्रीनगर में राष्ट्रीय सेमिनार में दिखेगा उदयपुर का दम, मनीष सालवी बने जिले की शान

( Read 677 Times)

13 May 26
Share |
Print This Page
श्रीनगर में राष्ट्रीय सेमिनार में दिखेगा उदयपुर का दम, मनीष सालवी बने जिले की शान

उदयपुर। पेंचक सिलाट फेडरेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कोच एवं रेफरी सेमिनार के लिए उदयपुर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक मनीष सालवी का चयन किया गया है। यह गौरवपूर्ण सेमिनार 16 मई से 20 मई 2026 तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा।
उदयपुर पेंचक सिलाट एसोसिएशन के मुख्य सचिव हरीश कुमार सांवरिया ने बताया कि यह सेमिनार “पेंचक सिलाट रोड टू ओलम्पिक” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इसमें अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को नए नियम, आधुनिक रेफरिंग सिस्टम और खेल की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस विशेष प्रशिक्षण का उद्देश्य भारतीय पेंचक सिलाट खिलाड़ियों और रेफरियों को आगामी 2026 एशियन गेम्स एवं 2028 ओलंपिक की तैयारियों के लिए और अधिक मजबूत बनाना है।
मनीष सालवी का चयन उदयपुर जिले के लिए गौरव और सम्मान की बात है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के युवा खिलाडि़यों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर उदयपुर पेंचक सिलाट एसोसिएशन एवं द जील मार्शल आर्ट एंड फिटनेस पॉइंट से जुड़े खिलाडि़यों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने मनीष सालवी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like