उदयपुर।जहां एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने आमजन का जीना मुश्किल कर दिया है, वहीं दूसरी ओर उदयपुर के कुछ सेवाभावी समाजसेवकों ने मानवता की ऐसी मिसाल पेश की जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।
हमेशा की तरह इस बार भी जय नारायण लबाना, तिरुपति ऑटोमोबाइल्स के ओनर दीपक जैन, निर्मल अग्रवाल, विनय टांक, भूपेंद्र सिंह, मुकेश अग्रवाल, आशीष मेहता और निम फाउंडेशन की फाउंडर रोशनी बारोट ने मिलकर उदियापोल बस स्टैंड पर हजारों यात्रियों और राहगीरों के लिए राहत भरी सेवा शुरू की।
कड़ी धूप और झुलसाती गर्मी के बीच एक लोडिंग गाड़ी में दो बड़े ड्रम भरकर ठंडा-ठंडा केरी का पानी और कूल पानी पहुंचाया गया, जिसे बस स्टैंड पर मौजूद हजारों लोगों को प्रेमपूर्वक पिलाया गया।
इस सेवा कार्य ने न सिर्फ लोगों की प्यास बुझाई बल्कि उनके दिलों को भी ठंडक पहुंचाई। राहगीरों ने खुशी जताते हुए इस पहल की जमकर सराहना की।
हर साल की तरह इस वर्ष भी यह सेवाभावी टीम गर्मी के पूरे मौसम में लगातार ऐसे नेक कार्य करती रहेगी, ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके।
रोशनी बारोट और उनकी टीम का यह संदेश साफ है — सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
उदयपुर की जनता ने इस पहल को मानवता, समाजसेवा और जनकल्याण की शानदार मिसाल बताया। भीषण गर्मी में यह प्रयास किसी वरदान से कम नहीं।
सेवा का यह जज्बा सच में प्रेरणा है, और बताता है कि समाज में आज भी इंसानियत जिंदा है।