मेवाड़ क्षत्रिय महासभा एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती पर सप्त दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रातः क्षत्रिय क्लब सवीना की ओर से हाड़ी रानी की अर्चना कर उन्हें नमन किया गया, इसी क्रम में महाराणा उदय सिंह जी की महा आरती का कार्यक्रम किशोरी श्याम सेवा ट्रस्ट के किशन सिंह लोदा ,विश्व बंधु तिवारी के नेतृत्व में आयोजन किया गया, हाथी पोल पर हिंदू महासेना टाइगर फोर्स के महंत श्याम बाबा , साध्वी राजराजेश्वरी देवी के नेतृत्व में कालिका मंदिर के बाहर श्री राम व्यायाम साला नीमच खेड़ा व्यायाम शाला का जोरदार प्रदर्शन कर मां काली को नमन किया गया कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर संयोजक प्रेम सिंह शक्तावत ,अध्यक्ष डॉ पृथ्वीराज सिंह चौहान, सप्त दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेंद्र सिंह पंवार,बलवीर सिंह राणावत ,राम सिंह देवड़ा, शंभू सिंह देवड़ा, कुंदन सिंह भाटी , अजय सिंह पहल उपस्थित थे