GMCH STORIES

रोटरी में उत्कृष्ट नेतृत्व का सम्मानः राजेश चुघ बने डिस्ट्रिक्ट 3056 के ‘बेस्ट असिस्टेंट गवर्नर’

( Read 307 Times)

27 Jun 26
Share |
Print This Page

रोटरी में उत्कृष्ट नेतृत्व का सम्मानः राजेश चुघ बने डिस्ट्रिक्ट 3056 के ‘बेस्ट असिस्टेंट गवर्नर’

उदयपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 में सेवा, समर्पण और नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने वाले रोटेरियन राजेश चुघ को डिस्ट्रिक्ट का प्रतिष्ठित ‘बेस्ट असिस्टेंट गवर्नर अवार्ड’ प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन प्रज्ञा मेहता के सफल कार्यकाल के समापन अवसर पर दिया गया।
गरिमामयी सम्मान समारोह में पीडीजी अजय कला, पीडीजी बलवंत चिराना, डीजीई अरुण बगड़िया, डीजीई दीपक सुखाड़िया, डीजीएन डॉ. के.सी. शर्मा, पीडीजी निर्मल सिंहवी एवं पीडीजी निर्मल कुणावत की उपस्थिति में राजेश चुघ को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
अपने कार्यकाल के दौरान राजेश चुघ ने अधीनस्थ क्लबों का प्रभावी मार्गदर्शन करते हुए सेवा प्रकल्पों, सदस्यता वृद्धि, क्लब प्रशासन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं जिला स्तरीय गतिविधियों में उल्लेखनीय नेतृत्व का परिचय दिया। उनके कुशल नेतृत्व के कारण विभिन्न क्लबों ने नई उपलब्धियां हासिल कीं तथा डिस्ट्रिक्ट के अनेक कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
राजेश चुघ ने कहा कि यह सम्मान उनके साथ कार्य करने वाले सभी क्लब अध्यक्षों, सचिवों, रोटेरियनों एवं डिस्ट्रिक्ट टीम के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ रोटेरियनों एवं विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों ने राजेश चुघ को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like