GMCH STORIES

पारिवारिक मिलनः खेल, मस्ती और उल्लास से सजा यादगार पिकनिक आयोजन

( Read 485 Times)

19 Jul 26
Share |
Print This Page
पारिवारिक मिलनः खेल, मस्ती और उल्लास से सजा यादगार पिकनिक आयोजन

उदयपुर। पोरवाल समाज द्वारा मार्वल वॉटर पार्क में आज पारिवारिक पिकनिक का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के सभी आयु वर्ग के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए और दिनभर विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेल प्रतियोगिताओं तथा वाटर राइड्स का भरपूर आनंद लिया।
समाज अध्यक्ष अजय पोरवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों के लिए अलग-अलग रोचक गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाउजी, म्यूजिकल गेम्स, टीम एक्टिविटीज़ और मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पिकनिक का मुख्य उद्देश्य समाज के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारे और पारिवारिक एकता को मजबूत करना था। स्वादिष्ट भोजन, हंसी-खुशी के पल, सामूहिक फोटो सेशन और मनोरंजन से भरपूर माहौल ने इस आयोजन को सभी के लिए अविस्मरणीय बना दिया। समाज के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे पारिवारिक एवं सामाजिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर पोरवाल समाज के उपाध्यक्ष यशवंत पोरवाल, ओमप्रकाश करणपुरवाला, मंत्री हितेश पोरवाल, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण पोरवाल, समाज के गृहमंत्री संजय खेमलीवाला, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुमन डामर, समाज के कोषाध्यक्ष राकेश पोरवाल, पिकनिक सहयोजक दिलीप करणपुरिया एवं अनिल करणपुरवाला का विशेष सहयोग रहा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like